अमित शाह देश के गृह और सहकारिता मंत्री हैं। अहमदाबाद से लोकसभा सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष। 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के एक गुजराती हिन्दू परिवार में जन्मे अमित शाह अमदाबाद में कॉलेज के दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े गये थे। अमित शाह गुजरात की सरखेज विधानसभा से 1997 में पहली बार विधायक बने। 1997 से ही ही शाह लगातार गुजरात विधान सभा के सदस्य रहे। जुलाई 2014 में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। Read More
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े विधेयकों को पेश किया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। वरिष्ठ इतिहासकार रामचंद्र गुहा अपने ट्वीट के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। ...
भूपेंद्र यादव ने कहा यह ऐसा मौका है जब पार्टियों को आपसी राजनीति भूलकर एक साथ खड़ा होना चाहिए। भूपेंद्र यादव ने चर्चा के दौरान अपने भाषण में महाभारत के एक प्रकरण की याद दिलाते हुए यह बात कही। ...
राज्य सभा में शिवसेना से सांसद संजय राउत ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर लिया है। कल बलूचिस्तान, पीओके लेंगे। मुझे विश्वास है देश के पीएम अखंड हिंदुस्तान का सपना पूरा करेंगे। ...
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह की ओर से जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के प्रस्ताव को पेश किये जाने के बाद राज्य सभा में जबर्दस्त हंगामा देखने को मिला। ...
अमित शाह ने कहा, 'संविधान में अनुच्छेद 370 अस्थाई था, इसका मतलब ही यह था कि इसे किसी न किसी दिन हटाया जाना था लेकिन अभी तक किसी भी राजनीतिक दल में इच्छाशक्ति नहीं थी।' ...
अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू एवं कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 पेश किया। गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख के लिये केंद्र शासित प्रदेश के गठन की घोषणा की। ...