पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय भारत की महत्वपूर्ण अभिनेत्रियों में एक है। ऐश्वर्या राय का जन्म एक नवंबर 1973 को कर्नाटक के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता सेना में वैज्ञानिक थे और माँ गृहिणी। ऐश्वर्या जब छोटी थीं तभी उनका परिवार मुम्बई शिफ्ट कर गया था। उन्होंने स्कूली पढ़ाई मुम्बई से की। ऐश्वर्या टीनएज से ही मॉडलिंग करने लगी थीं। 1994 में ऐश्वर्य ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू मणिरत्नम की तमिल फ़िल्म इरुवर (1997) से किया। बॉलीवुड में उन्होंने 'और प्यार हो गया' (1997) से अपनी शुरुआत की। शुरुआती फ़िल्मों के फ्लॉप होने के बाद भी ऐश्वर्या ने अभिनय जगत में अपना अलग मकाम बनाया। हम दिल दे चुके सनम, देवदास, मोहब्बतें, धूम-2, रेनकोट, गुजारिश जैसी हिट फिल्में दीं। ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन भी अभिनेता हैं। उनके ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन भी बॉलीवुड से जुड़े रहे हैं। सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ऐश्वर्या राय को पद्म श्री से सम्मानित कर चुकी है। Read More
बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जो अपने एक्स-पति और ब्वॉयफ्रेंड से मार खा चुकी हैं। आइए आज स्लैप डे पर ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं। ...
कुछ दिन पहले हमने आपको पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड सुंदरी प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल नवप्रीत बांगा से मिलवाया था, और उसके कुछ समय बाद हमने आपकी मुलाकात 'बॉलीवुड के बादशाह' शाहरुख खान के हमशक्ल सुमेर एस. पसरीचा से करवाई थी। ...
2007 में शादी के बंधन में बंधे ऐश्वर्या और अभिषेक बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक है। ढ़ाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो, उमराव जार, गुरू और रावण जैसी फिल्मों में दोनों ने एक साथ स्क्रीन शेयर किया है और दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। ...
Dabboo Ratnani 2019 calendar में इस बार ऐश्वर्या राय, सनी लियोनी, कृति सेनन, विद्या बालन, उर्वशी रौतेला ने अपने हॉट एंड सेक्सी अंदाज से कैलंडर में आग लगा दी है। जानिए उनके सेक्सी फिगर का राज. ...
एक वक्त था जब बॉलीवुड में एक्टर्स का ज्यादा सिक्का चलता था लेकिन आज हीरो को हर मामले में एक्ट्रेस ने पीछे छोड़ दिया है। अब ये एक्ट्रेस आज अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों पर जमकर राज कर रही हैं। ...