बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस हो चुकी हैं पार्टनर की 'मारपीट' का शिकार, किसी ने लिए फेरे तो किसी ने किया ब्रेकअप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 15, 2019 11:42 AM2019-02-15T11:42:38+5:302019-02-15T11:42:38+5:30

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जो अपने एक्स-पति और ब्वॉयफ्रेंड से मार खा चुकी हैं। आइए आज स्लैप डे पर ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं।

bollywood actress who were slapped by their partner | बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस हो चुकी हैं पार्टनर की 'मारपीट' का शिकार, किसी ने लिए फेरे तो किसी ने किया ब्रेकअप

बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस हो चुकी हैं पार्टनर की 'मारपीट' का शिकार, किसी ने लिए फेरे तो किसी ने किया ब्रेकअप

वैलेंटाइन डे वीक खत्म हो चुका है और आज स्लैप डे है।  प्यारे में डूबे जोड़े आज का दिन तो नहीं मनाते हैं लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे कपल हैं जिनके बीच मारपीट हो चुकी है। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जो अपने एक्स-पति और ब्वॉयफ्रेंड से मार खा चुकी हैं। आइए आज स्लैप डे पर ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं।

प्रीति जिंटा

मारपीट वाली लिस्ट में बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का नाम भी आता है। साल 2005 में प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया को डेट किया था। इसी बीच दोनों के बीच आपसी विवाद तब बढ़ गया जब वाडिया ने एक पार्टी में सरेआम प्रीति जिंटा को चांटा जड़ दिया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए और प्रीति ने नेस के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दी थी। 

 जीनत अमान 

अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं। एक्ट्रेस के पहले पति संजय खान से उनकी कभी खास नहीं जमी थी। जबकि जीनत के दूसरे पति रहे मजहार खान ने उनका जीना दुश्वार किया हुआ था और उनके साथ मारपीट की थी। 

करिश्मा कपूर

कपूर परिवार की बेटी करिश्मा कपूर भी इस पीड़ा को झेल चुकी हैं इसका खुलासा भी खुद एक्ट्रेस ने किया था। साल 2003 में करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी और 2012 में वह पति से अलग भी हो गई थीं।  लेकिन करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा का केस आरोप लगाया था।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रहा। दोनों में कई बार अनबन देखी गई। इसी के चलते ऐश्वर्या ने सलमान के बढ़ते बुरे रवैये के कारण उन्हें छोड़ दिया। लेकिन सलमान फिर भी उनका पीछा करते रहे और धमकियां भी दी थी। इसके बाद एश्वर्या ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी।  

कंगना रनौत 

कंगना रनौत और एक्टर आदित्य पंचौली के बारे में भी ऐसा ही कुछ कहा जाता है ।खुद कंगना ने कहा है कि आदित्य ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया था। आदित्य उनसे फिजिकली भी हुए थे , इतना ही नहीं कंगना ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। 

श्वेता तिवारी

कसौटी जिंदगी की सीरियल से हर किसी के दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर उनके पूर्व पति राजा चौधरी ने एक्ट्रेस के साथ मारपीट की है। राजा ने श्वेता को नशे की हालत में कई बार नुकसान पहुंचाया। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी और साल 2012 में राजा की बढ़ती बदतमीजियो की वजह से अलग हो गईं।  राजा ने श्वेता के दूसरे पति से भी कई बार हाथापाई की है।

रति अग्निहोत्री 

अपने जमाने की अदाजाकार एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री भी इस समस्या से जूझ चुकी हैं। उनके पति भी इस तरह का व्यवहार उनके सात कर चुके हैं और एक्ट्रेस उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवा चुकी हैं। रति ने बताया था कि उनका पति उन्हें टॉर्चर कर बहुत परेशान करता रहता था। 

दीपशिखा 

एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल भी इसी लिस्ट में आती हैं। बता दें कि उन्होंने अपने पति पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। नागपाल ने साल 2012 में केशव अरोड़ा से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में अनबन शुरू होने लगी थी। वहीं, साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। 

Web Title: bollywood actress who were slapped by their partner

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे