दीपिका से लेकर ऐश्वर्या राय तक, बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस इस खास मामले में अपने पतियों को देती हैं मात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 28, 2019 04:14 PM2019-01-28T16:14:12+5:302019-01-28T16:14:12+5:30

एक वक्त था जब बॉलीवुड में एक्टर्स का ज्यादा सिक्का चलता था लेकिन आज हीरो को हर मामले में एक्ट्रेस ने पीछे छोड़ दिया है। अब ये एक्ट्रेस आज अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों पर जमकर राज कर रही हैं।

who are ahead of their husbands in terms of their instagram following | दीपिका से लेकर ऐश्वर्या राय तक, बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस इस खास मामले में अपने पतियों को देती हैं मात

दीपिका से लेकर ऐश्वर्या राय तक, बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस इस खास मामले में अपने पतियों को देती हैं मात

एक वक्त था जब बॉलीवुड में एक्टर्स का ज्यादा सिक्का चलता था लेकिन आज हीरो को हर मामले में एक्ट्रेस ने पीछे छोड़ दिया है। अब ये एक्ट्रेस आज अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों पर जमकर राज कर रही हैं। यही कारण है कि फैंस इनको हर जगह जमकर फॉलो करते हैं। कई ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर पॉपिलर्टी में अपने पतियों को पीछे छोड़ दिया है। दीपिका , ऐश्वर्या, शिल्पा इस लिस्ट में शामिल हैं जो अपने-अपने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में ये अपने पति से काफी आगे हैं। आइए जानते हैं उनके एक्ट्रेस को जिन्होंने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में पति को पीछे छोड़ा है।

 दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह 

इंस्टाग्राम पर फैंस की फॉलो करने की बात की जाए तो दीपिका अपने पति रणवीर सिंह से काफी ज्यादा आगे हैं। भले रणवीर सिंह आज सुपरस्टार हों लेकिन फैंस दीपिका को इंस्टापर ज्यादा फॉलो करते हैं। दीपिका के फॉलोअर्स की संख्या 31.6 मिलियन है, वहीं रणवीर के इंस्टा पर केवल 19.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

    

ऐश्वर्या राय बच्चन -अभिषेक बच्चन 

बॉलीवुड के शानदार जोड़ियों में से एक जोड़ी है ऐश्वर्या और अभिषेक की। जिसको फैंस जमकर पसंद करते हैं, लेकिन इंस्टा पर फॉलो करने की बात की जाए तो यहां भी ऐश्वर्या पति से आगे हैं।  दोनों अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट किया करते हैं और फैन्स इन्हें काफी पसंद भी करते हैं।  ऐश्वर्या के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 6.5 मिलियन हैं, जबकि अभिषेक के केवल 4.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

प्रियंका चोपड़ा -निक जोनस 

प्रियंका और निक जोनस ने हाल ही में शादी है। निक यहां हॉलीवुड के पॉप सिंगर हैं तो वहीं प्रियंका बॉलीवुड  की जबरदस्त एक्ट्रेस हैं तो दोनों के ही जबरदस्त फॉलोअर्स हैं। लेकिन यहां भी निक पीछे ही हैं। प्रियंका के 35.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि निक के फॉलोअर्स केवल 20 मिलियन हैं।

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर 

बिपाशा बसु और करण बॉलिवुड के सुपर हॉट कपल में से एक हैं। दोनों के चाहने वालों की लिस्ट भी अच्छी खासी है। जहां बिपाशा के 6.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं इंस्टाग्राम पर हैं वहीं करण सिंह ग्रोवर के फॉलोअर्स की संख्या 1 मिलियन है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 

शिल्पा और राज अपने इंस्टा पर जमकर फोटो डालते हैं दोनों के फॉलोअर्स भी काफी हैं। लेकिन शिल्पा के मुकाबले राज काफी पीछे हैं। इंस्टाग्राम पर शिल्पा के फैन्स की संख्या जहां 9.2 मिलियन है, वहां उनके पति राज कुंद्रा के फॉलोअर्स केवल 546 हजार हैं।


 

Web Title: who are ahead of their husbands in terms of their instagram following

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे