आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस से गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। ...
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा डरपोक पार्टी है। भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर के चुनाव के लिए हुए इंडिया गठबंधन को देखते हुए चुनाव ही रद्द करा दिया है। ...
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की तैयारियों का आकलन करने के लिए 18 जनवरी को गोवा रवाना होने वाले हैं। ...
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आप के बीच हो रही चुनावी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों दलों का गठबंधन केवल 'मतलब के पक्के दोस्त' की तरह है। ...
यह काफी आश्चर्य की बात है कि 14 जनवरी को इंफाल से शुरू होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कांग्रेस ने जो रूट मैप जारी किया, उसमें अयोध्या शामिल नहीं है। ...
अरविंद केजरीवाल ने सीधे ईडी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें ईडी की ओर से "झूठा समन" भेजा गया है। वहीं भाजपा ने सीएम केजरीवाल पर हमला करते हुए उन्हें एक नंबर का भ्रष्टाचारी बताया है। ...