आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने पूर्वी दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में पिछले महीने तीन लड़कियों की कथित तौर पर भूख से हुई मौत के मामले में भाजपा के तीनों विधायकों की ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की मांग को खारिज कर दिया। ...
Lok Sabha Elections 2019: आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गए हैं। ...
अरविन्द केजरीवाल ने राजग गठबंधन के उम्मीदवार हरिवंश का समर्थन करने के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुरोध को ठुकरा दिया है क्योंकि उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है। ...
बीजेपी विधायक ओपी शर्मा अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान आप एमएलए अमानतुल्लाह खान कुछ टोका-टोकी कर रहे थे। इससे नाराज बीजेपी विधायक ने आप एमएलए को कहा कि वे अतंकवादियों कि तरह बात ना करें। ...