दिल्ली: आप और BJP विधायकों को मार्शलों ने विधानसभा किया बाहर

By भाषा | Published: August 11, 2018 01:26 AM2018-08-11T01:26:09+5:302018-08-11T01:26:09+5:30

विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने पूर्वी दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में पिछले महीने तीन लड़कियों की कथित तौर पर भूख से हुई मौत के मामले में भाजपा के तीनों विधायकों की ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की मांग को खारिज कर दिया।

BJp MLa vijender gupta and aap mla sandeep kumar expelled from the delhi assembly | दिल्ली: आप और BJP विधायकों को मार्शलों ने विधानसभा किया बाहर

दिल्ली: आप और BJP विधायकों को मार्शलों ने विधानसभा किया बाहर

नई दिल्ली, 11 अगस्त: विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता और आप के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को दिल्ली विधानसभा से शुक्रवार को मार्शलों ने बाहर निकाल दिया क्योंकि वे सदन में अपने संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए अड़े थे और चेतावनी देने के बाद भी अपनी सीट पर जाने से मना कर रहे थे। गुप्ता के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध करते हुए भाजपा के दो अन्य सदस्य ओम प्रकाश शर्मा और जगदीश प्रधान सदन से बाहर चले गए। 

विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने पूर्वी दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में पिछले महीने तीन लड़कियों की कथित तौर पर भूख से हुई मौत के मामले में भाजपा के तीनों विधायकों की ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद वे आसन के समक्ष पहुंच गए। 

भाजपा सदस्य चेतावनी के बाद भी शांत नहीं हुए जिसके बाद मार्शलों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद आप विधायक और पूर्व मंत्री संदीप कुमार को भी मार्शलों ने सदन से बाहर निकाल दिया क्योंकि वह दिल्ली विधानसभा के नियम 280 के अनुसार अपनी मांग उठाने पर अड़े थे। 

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: BJp MLa vijender gupta and aap mla sandeep kumar expelled from the delhi assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे