आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
गौतम गंभीर ने जवाब में पहले कहा था कि आरोप साबित होते हैं तो वह उम्मीदवारी वापस ले लेंगे लेकिन अब कहा है कि आप द्वारा उनके खिलाफ सबूत देने पर वह फांसी लगा लेंगे। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन, केरल में वाम दल, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। ...
केजरीवाल ने एक रोडशो में भाजपा या कांग्रेस का नाम लिये बिना कहा, "चुनाव की रात में वे (अन्य राजनीतिक दल) धन देने आते हैं या नहीं। उस धन या उपहारों को स्वीकार कर लेना क्योंकि यह उसी धन से खरीदा हुआ होगा जो उन्होंने आपके पास से चुराया है।" ...
पूर्वी दिल्ली सीट से आतिशी का मुकाबला बीजेपी के गौतम गंभीर और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से है। आतिशी ने आरोप लगाया कि ये पर्चे निर्वाचन क्षेत्र में गंभीर ने बंटवाये हैं। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों का खंडन किया है। ...
Lok Sabha Elections 2019: कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''दिल्ली में सीलिंग और जीएसटी लागू क्यों की गई? यह नरेंद्र मोदी द्वारा छोटे दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और कारोबारियों को खत्म करने की एक रणनीति थी।'' ...
दिल्ली में सभी सातों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है और तीनों पार्टियों के उम्मीदवार अपने एजेंडा को सामने रखने के लिये फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे मंचों का सहारा ले रहे हैं। दिल्ली में 12 मई को लोकसभा चुनाव के लिये होने वाले मतदान ...
लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन मतभेद की वजह से इस पर सहमति नहीं बनी। दोनों पार्टियां सभी सातों सीटों पर अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। ...