आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
याचिका में संसद के निचले सदन में उनके निर्वाचन को अमान्य घोषित करने का अनुरोध किया गया है। चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से मतदाता होने का दावा करने वाले अरुण कुमार ने यह याचिका दायर की है। ...
दिल्ली की एक अदालत ने नवंबर 2015 में दिल्ली पुलिस के एक कर्मी से कथित बदसलूकी के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक सरिता सिंह को बुधवार को बरी कर दिया। ...
आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल ने दावा किया कि उन पर बुधवार को शराब का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्ति ने गोली चलाई। वह तीन दिन से उनका पीछा कर रहा है। जारवाल का आरोप है कि पुलिस से सुरक्षा की मांग करने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं ...
न्यायमूर्ति विभू बखरू ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल द्वारा अपनायी गयी प्रक्रिया में कोई ‘‘विसंगति’’ नहीं है और विधायकों की याचिकाएं खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि ऐसा कोई कानून नहीं है जिसमें कहा गया हो कि विधानसभाध्यक्ष को अलग-अलग फैसला कर ...
राज्यसभा सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी संजय सिंह ने यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि पार्टी जल्द ही एक राज्यस्तरीय राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का गठन करेगी जो संगठन की गतिविधियों पर नजर रखेगी। ...
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने कहा कि यह मानने के लिये पर्याप्त साक्ष्य हैं कि प्रथम दृष्टया उन पर मामला और ‘‘गंभीर संदेह’’ बनता है। केजरीवाल और सिसोदिया की तरफ से पेश हुए वकील इरशाद ने उनके दोषी नहीं मानने और मुकदमा चलाए जाने क ...
दिल्ली मेट्रो की मौजूदा परिचालन दूरी 342 किलोमीटर है और इसमें 250 स्टेशन हैं। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय को देश भर में मेट्रो परियोजनाओं को निष्पादित करने के लिए 17,713 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो कि पिछले वित्त वर्ष के संशोधित बजट में 14 ...