आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
इटालिया ने 17,554 वोटों के प्रभावशाली अंतर से सीट जीती, कुल 75,942 वोट हासिल किए, जिससे राज्य में पारंपरिक रूप से प्रमुख भाजपा और कांग्रेस दोनों को एक कड़ा संदेश गया। ...
आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि हासिल की, जब वरिष्ठ नेता गोपाल इटालिया ने विसावदर विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की। ...
पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेगी। सीटों के बंटवारे और अन्य रणनीतिक पहलुओं को लेकर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य के नेता मिलकर लेंगे। ...
Delhi Municipal Corporation: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए 15 पार्षदों ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया तथा नगर निकाय में कथित उपेक्षा तथा खराब प्रदर्शन का हवाला देते हुए इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के ...
एमसीडी की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "दिल्ली नगर निगम की साधारण अप्रैल (2025) बैठक शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 को होगी। जिसमें मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव भी होगा।" ...
Delhi: याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मतदान से एक दिन पहले आतिशी के सहयोगियों को 5 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा गया था और वे वोट के बदले मतदाताओं को रिश्वत देने के लिए उनके निर्देशों के तहत काम कर रहे थे। ...
Delhi: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नगर निगम अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के तहत 2025-26 के कार्यकाल के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 14 विधायकों को नामित किया है। नामित विधायक नागरिक प्रशासन, बजट योजना और बुनियादी ढांचे के विकास में ...