आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल सिस्टम (डीआईएमटीएस) द्वारा चलाई जा रही क्लस्टर बसों की संख्या अब 2008 हो गई है। डीटीसी में 470 नई लो फ्लोर बसें अगले साल मई तक जुड़ जाएंगी। ...
आम आदमी पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि दक्षिण दिल्ली के एंड्रयूजगंज में एक निजी स्कूल की कक्षाएं उसके परिसर में अवैध निर्मित बेसमेंट में चल रही हैं, जिससे बच्चों की जान को खतरा है ...
देश की वाणिज्यिक राजधानी मुम्बई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमले किए थे जिनमें में 166 लोग मारे गए थे और 600 से अधिक घायल हुए थे। ये हमले तीन दिन तक चले। इस दौरान नौ हमलावर आतंकवादियों को मार गिराया गया और मुम्बई पुलिस ने ...
आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया में इनकी सीमांकन की बाधा को दूर करने की घोषणा के लिये आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पिछले ढाई ...