पंजाब: आप ने किया कांग्रेस में फूट का दावा, नवजोत सिंह सिद्धू को दिया नई सरकार गठन का ऑफर

By अभिषेक पाण्डेय | Published: November 30, 2019 11:50 PM2019-11-30T23:50:12+5:302019-11-30T23:50:12+5:30

Punjab: AAP: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि चार कांग्रेसी विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ हो गए हैं

Punjab: AAP claims split in congress, invites Navjot Singh Sidhu to form new govt | पंजाब: आप ने किया कांग्रेस में फूट का दावा, नवजोत सिंह सिद्धू को दिया नई सरकार गठन का ऑफर

आप विधायक अमन अरोड़ा ने किया है पंजाब कांग्रेस में फूट का दावा

Highlightsआप ने लगाया पंजाब कांग्रेस में फूट का आरोपआप ने नवजोत सिंह सिद्धू को दिया नई सरकार बनाने का ऑफर

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि पंजाब में कई कांग्रेसी विधायक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ हो गए हैं। संगरूर की सुनाम सीट से आप के विधायक अमन अरोड़ा ने दावा किया है कि चार नाराज कांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह के गृहनगर के ही हैं।

अरोड़ा ने कहा है कि इन चार नाखुश विधायकों ने दावा किया है कि उन्हें 40 कांग्रेसी विधायकों का समर्थन प्राप्त हैं। इसके बाद अरोड़ा ने आप के 19 विधायकों के साथ मिलकर नवजोत सिंह सिद्दू को सरकार बनाने के का न्योता दिया है।

एएनआई के मुताबिक, आप के विधायक अमन अरोड़ा ने कहा, 'कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृहनगर के चार कांग्रेसी विधायकों ने सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और कहा है कि उन्हें 40 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। मैं उन्हें (40 विधायकों को), 19 आप विधायकों और नवजोत सिंह सिद्धू को नई सरकार बनाने का न्योता देता हूं।'  

मार्च 2017 में पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 117 में से 77 सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज हुई थी। अभी वहां कांग्रेस के 80, शिरोमणि अकाली दल के 14, आप के 19 विधायक हैं। 

आप विधायक अमन अरोड़ा का दावा है कि नाराज विधायकों ने अफसरशाही के विधायकों पर हावी होने का आरोप लगाया है। आप के इस दावे से पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Web Title: Punjab: AAP claims split in congress, invites Navjot Singh Sidhu to form new govt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे