आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
अमित शाह ने कहा कि विपक्षी कहते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होते। केजरीवाल, राहुल-सोनिया गांधी जी आंख खोलकर देख लो, बीते दिनों ही ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थल पर हमला करके सिख भाइयों को आतंकित करने का काम पाकिस्तान ने किया है। ...
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘नये तरीके से डिजाइन नवम्बर तक हो जाएगा और फिर उसी तरह से सभी सड़कों को डिजाइन किया जाएगा। हम दिल्ली की सड़कों को लंदन और टोक्यो की सड़कों की तरह बना देंगे।’ ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचलियों को यह कहकर अपमानित किया कि वे 500 रुपये का टिकट लेकर दिल्ली में पांच लाख की मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने के लिए आते हैं। ...
आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल मई में हुये लोकसभा चुनाव में राजधानी में 1.55 लाख लीटर अवैध शराब जब्त की गयी थी। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में यह मात्रा 45,735 हजार लीटर, 2015 के विधानसभा चुनाव में 35,175 लीटर और 2013 के विधानसभा चुनाव में 32,503 लीटर थ ...
चुनाव के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक वाररूम तैयार किया है। इस वाररूम के उद्घाटन के मौके पर डीपीसीसी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दिल्ली में कांग्रेस किसी से कोई समझौता नही करेगी और अपने दम पर 70 विधानसभा क्षेत्रों में पूरी शक्ति के साथ चुनाव लड़ेगी।’’ ...
आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले लड़ेगी और जीतेगी। ...
भाजपा कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से पार्टी के घोषणा पत्र को तैयार करने के लिए सुझाव मांगा है। बीजेपी नेता ने दिल्ली में लोगों से विकास के विभिन्न मुद्दे स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं पर सालह लेने का प्रयास किया। ...