भवानीपुर सीटः सीएम ममता बनर्जी पीछे, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी आगे, रुझान में टीवी चैनल का दावा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 09:23 IST2026-05-04T09:21:34+5:302026-05-04T09:23:02+5:30

Bhawanipur seat: टीवी चैनलों के अनुसार रुझानों में नंदीग्राम सीट पर भी अधिकारी आगे हैं।

Bhawanipur seat live updates CM Mamata Banerjee trailing, BJP leader Suvendu Adhikari leading, TV channel claims in trends | भवानीपुर सीटः सीएम ममता बनर्जी पीछे, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी आगे, रुझान में टीवी चैनल का दावा

Suvendu

HighlightsBhawanipur seat:Bhawanipur seat:Bhawanipur seat:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच टीवी चैनलों से मिले शुरुआती रुझानों में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट पर आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने अभी तक कोई आंकड़े जारी नहीं किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि डाक मतपत्रों की गिनती फिलहाल जारी है, जिसके बाद ईवीएम से गिनती की जाएगी।

‘इंडिया टुडे’ और ‘रिपब्लिक बांग्ला’ द्वारा प्रसारित प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, इस निर्वाचन क्षेत्र में अधिकारी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आगे हैं। भवानीपुर सीट परंपरागत रूप से टीएमसी का गढ़ रही है और मुख्यमंत्री का इस सीट से करीबी नाता रहा है। मतगणना के आगे के दौर पूरे होने के साथ रुझान में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। टीवी चैनलों के अनुसार रुझानों में नंदीग्राम सीट पर भी अधिकारी आगे हैं।

पश्चिम बंगाल चुनाव : शुरुआती रुझानों में भाजपा को मामूली बढ़त

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी रहने के बीच विभिन्न टेलीविजन चैनलों द्वारा प्रसारित शुरुआती रुझानों में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर मामूली बढ़त हासिल करती दिखी। डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है।

Web Title: Bhawanipur seat live updates CM Mamata Banerjee trailing, BJP leader Suvendu Adhikari leading, TV channel claims in trends

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे