जय भाजपा, तय भाजपा?, केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर किया पोस्ट, आज पूरे देश में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम के जयघोष गूंजेंगे?, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 08:30 IST2026-05-04T07:47:50+5:302026-05-04T08:30:25+5:30

Election Results 2026 Live: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना थोड़ी देर में शुरू होगी। एसटी जोसेफ स्कूल में स्ट्रांग रूम खोला गया।

Keshav Prasad Maurya posted on X Jai BJP, is it true BJP slogans Bharat Mata ki Jai, Vande Mataram and Jai Shri Ram echo across the country today SEE video | जय भाजपा, तय भाजपा?, केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर किया पोस्ट, आज पूरे देश में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम के जयघोष गूंजेंगे?, वीडियो

file photo

HighlightsElection Results 2026 Live: 5 राज्य में 824 सीट हैं। Election Results 2026 Live: आज 5 राज्य में मतगणना होने वाला है।Election Results 2026 Live: जनता विकास, सुरक्षा और आत्मगौरव के साथ खड़ी है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया। कहा कि आज पूरे देश में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्रीराम के जयघोष गूंजेंगे। राष्ट्रहित सर्वोपरि है, तुष्टिकरण और घुसपैठ की राजनीति करने वाले स्वाभाविक रूप से बेचैन होंगे। जनता विकास, सुरक्षा और आत्मगौरव के साथ खड़ी है। जय भाजपा, तय भाजपा। आज 5 राज्य में मतगणना होने वाला है। इस राज्य में 824 सीट हैं। केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना थोड़ी देर में शुरू होगी। एसटी जोसेफ स्कूल में स्ट्रांग रूम खोला गया।

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना पर कहा, "सभी जगह हमारी समान व्यवस्थाएँ हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। कोई समस्या नहीं है।" SP सूर्य प्रताप यादव ने कहा कि काउंटिंग सेंटर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

हमारे सभी अधिकारी भी तैनात हैं। चेकिंग करके ही लोगों को अंदर भेजा जा रहा है, हम आशा करते हैं कि सब ठीक रहेगा। लॉसपेट में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में स्ट्रांग रूम खोला गया। वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी। केरल कांग्रेस अध्यक्ष और पेरावुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सनी जोसेफ ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना पर कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी जीत होगी।

हम निश्चित तौर पर जीत रहे हैं। अभी सीटों की संख्या नहीं बता सकते। मौजूदा सरकार की जन विरोधी नीतियां चुनाव में मुख्य मुद्दा रहा।" जोरहाट में एक काउंटिंग सेंटर के बाहर से है। जोरहाट, मरियानी और टिटाबोर विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती यहीं होगी। 126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "लोगों ने जिस भरोसे के साथ वोट दिया है वो पूरा होगा। बंगाल को भारत के साथ चलना पड़ेगा, बांग्लादेश की तरफ नहीं जाएगा। जनता यहां परिवर्तन चाह रही है। अच्छी संख्या से भाजपा सरकार बनाएगी।" सिलीगुड़ी के मेयर और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार गौतम देब मतगणना केंद्र पर पहुंचे।


आसनसोल साउथ विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "सुनामी आने वाली है। बंगाल की जनता ने 92% वोट देकर सुनामी बुलाई है..." दिसपुर विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "वोटों की गिनती अब बहुत जल्द शुरू होने वाली है।

आप पूरे असम में महसूस कर सकते हैं कि लोगों ने BJP और BJP-लीड वाले NDA को भारी वोट दिया है। मुझे यकीन है कि आज शाम तक, असम के लोग बहुत पक्का जनादेश देंगे कि लगातार BJP-लीड वाली सरकार बनेगी और हिमंत बिस्वा सरमा फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।"

श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा, "हम लोग कागज लाते हैं जिसमें नतीजे लिखते हैं। ये चुनाव का काम है। ये फेंक दिया जा रहा है। हम क्या युद्ध करने आए हैं?... बिना पूछे नीचे फेंक दिया।" भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में काउंटिंग सेंटर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात है।

राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी। TMC उम्मीदवार और CM ममता बनर्जी, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। कोलकाता में मुख्य चुनाव अधिकारी के ऑफिस के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं । राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी।

BJP के एक काउंटिंग एजेंट का ने कहा, "उनके पास ID कार्ड नहीं हैं। हमने अपने ID कार्ड पहने हुए हैं। वे बेवजह हंगामा कर रहे हैं। BJP पश्चिम बंगाल और भवानीपुर में भी बहुमत से जीत रही है..."  न्नई में DMK हेडक्वार्टर अन्ना अरिवालयम के बाहर से है। राज्य की 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी।

Web Title: Keshav Prasad Maurya posted on X Jai BJP, is it true BJP slogans Bharat Mata ki Jai, Vande Mataram and Jai Shri Ram echo across the country today SEE video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे