Highlightsगुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस ने तालिका में शीर्ष पर काबिज पंजाब किंग्स को चार विकेट से शिकस्त दी।
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में चार विकेट से शिकस्त मिलने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि खराब शुरुआत के बावजूद उनके बल्लेबाजों ने अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन गेंदबाजों से थोड़ी चूक हो गई। पंजाब किंग्स के लिए सूर्यांश शेडगे ने 57 रनों की उत्कृष्ट पारी खेली, लेकिन जेसन होल्डर (24 रन पर चार विकेट) के साथ कागिसो रबाडा (22 रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (28 रन पर दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन ही बना सकी।
आईपीएल में रन चेज़ में जीटी का प्रदर्शन-
मैच: 40
जीत: 27
हार: 13
जीत प्रतिशत: 67.5
आईपीएल में पीबीकेएस-जीटी का मुकाबला-
जीटी जीता
पीबीकेएस जीता
जीटी जीता
पीबीकेएस जीता
जीटी जीता
पीबीकेएस जीता
पीबीकेएस जीता
जीटी जीता*।
आईपीएल के तीन मैचों में अहमदाबाद में जीटी के खिलाफ पीबीकेएस की यह पहली हार है। तेज गेंदबाजों द्वारा फेंके गए 18.5 ओवर आईपीएल की एक पारी में पीबीकेएस द्वारा फेंके गए दूसरे सबसे अधिक ओवर हैं, जो 2008 के सीजन में ठीक इसी दिन (3 मई) मोहाली में केकेआर के खिलाफ फेंके गए 19 ओवरों के बाद हैं।
गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। जेसन होल्डर (चार ओवर में 24 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के बाद साई सुदर्शन (57) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 40) की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात टाइटंस ने तालिका में शीर्ष पर काबिज पंजाब किंग्स को चार विकेट से शिकस्त दी।
पंजाब किंग्स के लिए सूर्यांश शेडगे ने 57 रनों की उत्कृष्ट पारी खेली, लेकिन होल्डर के साथ कागिसो रबाडा (22 रन पर दो विकेट) और मोहम्मद सिराज (28 रन पर दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाकर प्लेऑफ की अपनी दावेदारी मजबूत की।
हमने अहम मौकों पर विकेट गंवाए: सनराइजर्स हैदराबाद के कोच विटोरी
सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी ने रविवार को कहा कि अहम मौकों पर विकेट गंवाने से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में उनकी रणनीति पर असर पड़ा। केकेआर ने 165 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली।