असम चुनाव मतगणनाः बीजेपी 94 और कांग्रेस 27 सीट पर आगे?, 126 सीट पर काउंटिंग जारी 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 10:03 IST2026-05-04T08:56:57+5:302026-05-04T10:03:25+5:30

assembly election results 2026 live- निर्वाचन आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

Assam Election Vote Counting Live BJP leading 94 seats and Congress on 27 seats, counting underway on 126 seats assam election results 2026 | असम चुनाव मतगणनाः बीजेपी 94 और कांग्रेस 27 सीट पर आगे?, 126 सीट पर काउंटिंग जारी 

file photo

Highlightsassembly election results 2026 liveassembly election results 2026 liveassembly election results 2026 live

गुवाहाटी:असम विधानसभा की 126 सीट के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। टेलीविजन चैनलों में प्रसारित शुरुआती रुझानों के अनुसार, असम की 126 विधानसभा सीट में से 94 पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे है, जबकि विपक्षी कांग्रेस 27 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य के सभी 35 जिलों में सुबह आठ बजे से 40 केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हुई, जहां 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। निर्वाचन आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होने पर सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। अन्य दलों के रुझान अभी सामने नहीं आए हैं। राज्य की सभी 126 विधानसभा सीट पर नौ अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जिसमें ढाई करोड़ से अधिक मतदाताओं ने रिकॉर्ड 85.96 प्रतिशत मतदान किया था।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू

 बेहद अहम माने जा रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। नतीजों से यह तय होगा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में लौटती है या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में पहली बार सरकार बनाकर इतिहास रचती है।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती प्रारंभ

तमिलनाडु में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य के सभी 62 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सोमवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों से मतगणना शुरू हुई और 8:30 बजे ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू की जाएगी।

पुडुचेरी में मतों की गिनती आरंभ

पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीट के लिए नौ अप्रैल को हुए चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे सभी छह निर्धारित मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना की शुरुआत सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों से हुई और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू की जाएगी।

Web Title: Assam Election Vote Counting Live BJP leading 94 seats and Congress on 27 seats, counting underway on 126 seats assam election results 2026

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे