Delhi Assembly Elections: कुल 164 करोड़पति उम्मीदवारों में टॉप पर AAP, धर्मपाल लाकड़ा सबसे अमीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 26, 2020 11:07 AM2020-01-26T11:07:20+5:302020-01-26T14:38:27+5:30

70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

164 Crorepati candidates in Delhi Assembly Election 2020 | AAP | BJP | Congress | Delhi Assembly Elections: कुल 164 करोड़पति उम्मीदवारों में टॉप पर AAP, धर्मपाल लाकड़ा सबसे अमीर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है

Highlightsपांचवे स्थान पर कांग्रेस की प्रियंका सिंह हैं जो टोकस के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी के उम्मीदवार इस सूची में छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 668 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिसमें 164 करोड़पति हैं। आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस ने बहुमत के जादुई आंकड़े को छूने के लिए बड़ी संख्या में करोड़पति उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। साल 2015 के चुनाव में कुल 143 उम्मीदवारों के पास 1 करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति थी। इस बार इसमें 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट की बात करें आम आदमी पार्टी के धर्मपाल लाकड़ा 292 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ टॉप पर हैं। दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं।  इस बार 13 उम्मीदवारों ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। 

आरके पुरम सीट से चुनाव लड़ रहीं परमिला टोकस 80.8 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बदरपुर से उम्मीदवार राम सिंह नेताजी ने भी 80 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। पटेल नगर से चुनाव लड़ रहे 'आप' के राज कुमार आनंद ने 76 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। 

पांचवे स्थान पर कांग्रेस की प्रियंका सिंह हैं जो टोकस के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। प्रियंका सिंह ने 70.3 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। बीजेपी के उम्मीदवार इस सूची में छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं। नौवें व 10वें नंबर पर भी 'आप' उम्मीदवार ही हैं।

सिर्फ करोड़पति ही नहीं, कई गरीब उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव लड़ रहे पांच उम्मीदवारों ने एक लाख रुपये या उससे भी कम की संपत्ति घोषित की है। 

आपको बता दें कि 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा और परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार 1.46 करोड़ से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

Web Title: 164 Crorepati candidates in Delhi Assembly Election 2020 | AAP | BJP | Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे