आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
आप के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. शिव दयाल माली के मुताबिक, जालंधर पश्चिम से 28 और जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के 37 पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।उन्होंने कहा कि पूरी राज्य इकाई दिल्ली से नियंत्रित हो रही है और स्थानीय नेताओं को आजादी नहीं ...
अरविंद केजरीवाल ने गोवा में रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी को सबसे ईमानदार पार्टी होने का सर्टिफिकेट दिया है। ...
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के चेहरे के लिए जनता से सुझाव मांगा है। पार्टी ने एक फोन नंबर भी जारी किया है, जिस पर फोन से, एमएमएस से या फिर वाटसेप मैसेज के जरिए सुझाव दिया जा सकता है। ...
तृणमूल कांग्रेस सांसद और पार्टी की गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा ने कहा कि भाजपा को हराना हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है। हम उन्हें हराने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। भाजपा हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है। दुश्मन हमारे (विपक्षी दलों) में नहीं है। हमारी ओर से ...
प्रधानमंत्री फिरोजपुर में एक पीजीआईएमईआर सेटेलाइट केंद्र और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे समेत 42,750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। हालांकि, मोदी की यात्रा का कुछ किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। ...
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि नगर निगमों के नियमों का पालन करने वाली दुकानों और धार्मिक स्थानों व स्कूलों के पास वाली शराब की दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाएगा। ...