पंजाब: आम आदमी पार्टी के 65 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया, तानाशाही और स्थानीय नेताओं को कोई अधिकार नहीं दिए जाने का आरोप लगाया

By विशाल कुमार | Published: January 18, 2022 07:20 AM2022-01-18T07:20:21+5:302022-01-18T07:22:55+5:30

आप के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. शिव दयाल माली के मुताबिक, जालंधर पश्चिम से 28 और जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के 37 पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।उन्होंने कहा कि पूरी राज्य इकाई दिल्ली से नियंत्रित हो रही है और स्थानीय नेताओं को आजादी नहीं है।

punjab 65-office-bearers-of-aap-resign-in-jalandhar | पंजाब: आम आदमी पार्टी के 65 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया, तानाशाही और स्थानीय नेताओं को कोई अधिकार नहीं दिए जाने का आरोप लगाया

पंजाब: आम आदमी पार्टी के 65 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया, तानाशाही और स्थानीय नेताओं को कोई अधिकार नहीं दिए जाने का आरोप लगाया

Highlightsइस्तीफा देने वालों में वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, समन्वयक और अन्य शामिल हैं।जालंधर पश्चिम से 28 और जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के 37 पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।उन्होंने कहा कि पूरी राज्य इकाई दिल्ली से नियंत्रित हो रही है और स्थानीय नेताओं को आजादी नहीं है।

जालंधर: तानाशाही और स्थानीय नेताओं को कोई अधिकार नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को जालंधन की दो विधानसभाओं के 65 कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, समन्वयक और अन्य शामिल हैं।

आप के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. शिव दयाल माली के मुताबिक, जालंधर पश्चिम से 28 और जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के 37 पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।उन्होंने कहा कि पूरी राज्य इकाई दिल्ली से नियंत्रित हो रही है और स्थानीय नेताओं को आजादी नहीं है।

उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में चुने गए आप के अधिकांश विधायक दिल्ली के नेताओं की तानाशाही के कारण पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं।

बता दें कि, राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को होगा। इससे पहले चुनाव की तारीख 14 फरवरी रखी गई थी लेकिन मुख्यमंत्री सहित सभी राजनीतिक दलों की मांग के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार को तारीख में बदलाव कर दिया, क्योंकि गुरु रविदास के लाखों अनुयायी 16 फरवरी को उनकी जयंती मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाते हैं।

वहीं, पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. करुणा राजू ने सोमवार को कहा कि राज्य ने निर्वाचन आयोग से 20 फरवरी को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 1,050 कंपनी तैनात करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सीएपीएफ की 50 कंपनी पहले ही तैनात की जा चुकी हैं।

Web Title: punjab 65-office-bearers-of-aap-resign-in-jalandhar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे