आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
2019 के लोकसभा चुनावों से पहले, यह पवार ही थे जिन्होंने आप और कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिए एक सहमति बनाने का आग्रह किया था। हालांकि, बात नहीं बन पाई। ...
दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वे सरकारी कार्यालय में लोगों के लिए लगे एसी खराब होने पर अधिकारियों को फटकार लगाते नजर आते हैं। ...
आप ने ट्वीट कर कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12:15 बजे जंतर-मंतर पर कश्मीरी पंडितों की हत्या और पलायन के खिलाफ जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किये गये सत्येन्द्र जैन को ‘मोहल्ला क्लिनिक’ मॉडल के सूत्रधार के तौर पर पद्मविभूषण से सम्मानित किया जाना चाहिए. देखें ये वीडियो. ...
भ्रष्टाचार के आरोप बहुत लगे हैं, लगते रहे हैं और कई मंत्रियों को पद भी छोड़ना पड़ा है लेकिन किसी मुख्यमंत्री ने खुद जांच-पड़ताल की हो और सबूत जुटाकर मंत्री को बर्खास्त कर दिया हो और पुलिस के हवाले भी कर दिया हो, ऐसी कोई दूसरी घटना याद नहीं आती. ...
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में हरियाणा जनता से कहा, मुझे एक मौका दीजिए, मैं हरियाणा के सभी विद्यालयों को सुधार दूंगा। दिल्ली के स्कूल इसके सबूत हैं। ...