लाइव न्यूज़ :

Wimbledon 2019: रोजर फेडरर 100वीं जीत के साथ सेमीफाइनल में, 11 साल बाद होगी नडाल से भिड़ंत

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: July 11, 2019 09:53 IST

Wimbledon 2019: विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचे राफेल नडाल और रोजर फेडरर, 11 साल बाद होगी इस ग्रैंडस्लैम में भिड़ंत, दूसरे सेमीफाइनल में जोकोविच और बातिस्ता भिड़ेंगे

Open in App

स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने विंबलडन सेमीफाइनल में महान स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर के साथ ब्लॉकबस्टर भिड़ंत पक्की कर ली है। नडाल ने बुधवार को सैम क्वैरी को 7-5, 6-2, 6-2 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

वहीं आठ बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने क्वॉर्टर फाइनल में जापान के केई निशिकोरी को 4-6, 6-1, 6-4, 6-4 से हारते हुए विंबलडन में अपनी 100वीं जीत दर्ज की।  

11 साल बाद विंबलडन में फेडरर से भिड़ेंगे नडाल

33 वषीय नडाल 2008 के ऐतिहासिक विंबलडन फाइनल के बाद पहली बार फेडरर से पहली बार इस ग्रैंड स्लैम में भिड़ंगे। नडाल के सेमीफाइनल में पहुंचने से उनके ब्योन बर्ग के लगातार तीन बार एक ही सीजन में फ्रेंच ओपन और विंबलडन खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की उम्मीदें भी बरकरार रखी हैं। 

अब तक ग्रैंड स्लैम में फेडरर और नडाल 39 बार आमने-सामने हुए हैं, जिनमें से फेडडर ने 15 जबकि नडाल ने 24 मैच जीते हैं। 

वहीं स्पेन के रॉबर्टो बातिस्ता आगुट भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, जहां उनका सामना गत चैंपियन नोवाक जोकोविच से होगा। ये पहली बार है जब स्पेन के दो खिलाड़ी विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। 

रॉबर्टो बातिस्ता ने क्वॉर्टर फाइनल में अर्जेंटीना के गाइडो पेल्ला को 7-5, 6-4, 3-6, 6-3 से मात देते हुए अंतिम-4 में जगह बनाई, जबकि जोकोविच बेल्जियम के 21वीं वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन को 6-4, 6-0, 6-2 से हराते हुए नौवीं बार विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचे। जोकोविच ने इस जीत के साथ ऑल इंग्लैंड क्लब में अपनी 70वीं जीत दर्ज करके नौवीं बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

टॅग्स :विंबलडनरोजर फेडररराफेल नडालनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!