लाइव न्यूज़ :

Australian Open: अमेरिका की सोफिया केनिन ने सेमीफाइनल में किया उलटफेर, नंबर 1 एश्ले बार्टी को दी मात

By भाषा | Updated: January 30, 2020 14:08 IST

मास्को में जन्मीं 21 साल की सोफिया केनिन ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में जगह बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे14वीं वरीय केनिन ने एश्ले बार्टी को 7-6 (8/6), 7-5 से हरा दिया।केनिन ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में जगह बनाई है।

अमेरिका की सोफिया केनिन ने गुरुवार को मेलबर्न में सेमीफाइनल में उलटफेर करते हुए महिला एकल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी को हराकर ऑस्ट्रेलिया ओपन से बाहर कर दिया। बार्टी ने 1978 के बाद ऑस्ट्रेलिया ओपन में पहले ऑस्ट्रेलियाई विजेता की उम्मीद बढ़ा दी थी, लेकिन प्रत्येक सेट में दो सेट प्वाइंट बचाने वाली 14वीं वरीय केनिन ने उन्हें 7-6 (8/6), 7-5 से हरा दिया।

मास्को में जन्मीं 21 साल की केनिन ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में जगह बनाई है। केनिन को शनिवार को होने वाले फाइनल में विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप और दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता गार्बाइन मुगुरुजा के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ना होगा।

केनिन ने जीत दर्ज करने के कहा, ‘‘मेरे पास कुछ भी कहने के लिए शब्द नहीं हैं, ईमानदारी से कहूं तो मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा। जब मैं पांच साल की थी तब से मैंने ऐसा करने का सपना देखा है... यहां तक पहुंचने के लिए मैंने बेहद कड़ी मेहनत की है।’’ गुरुवार को ही रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के बीच पुरुष एकल सेमीफाइनल भी खेला जाएगा। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने मिलकर आस्ट्रेलिया ओपन के पिछले 14 में से 12 खिताब जीते हैं।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!