लाइव न्यूज़ :

हर किसी को क्यों लेना चाहिए हेल्थ इंश्योरेंस, सानिया मिर्जा ने बताए फायदे

By IANS | Updated: February 14, 2018 12:57 IST

सानिया मिर्जा ने स्वास्थय संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस के अहमियत पर जोर दिया।

Open in App

पूर्व विश्व नंबर-1 युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने स्वास्थय संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस के अहमियत पर जोर दिया। सानिया ने इसे हर इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा बताया। देश की अग्रणी स्वास्थ्य बीमा कम्पनी मैक्स बूपा ने सानिया को मंगलवार को अपनी 'हर दिन उपयोगी डिजिटल स्वास्थय' बीमा योजना-मैक्स बूपा गो-एक्टिव का पहला सदस्य बनाया।

मैक्स बूपा गो-एक्टिव की पहली ग्राहक बनीं सानिया

भारत में मैक्स बूपा गो-एक्टिव की पहली ग्राहक टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा कि हम लाइफस्टाइल की बीमारियों के बार में अक्सर सुनते हैं। आज केवल बूढ़े नहीं बल्कि जवान और तंदुरुस्त लोग भी इन बीमारियों की चपेट में हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस में निवेश करना जरूरी

सानिया ने कहा कि इसलिए हर भारतीय के लिए सही स्वास्थ्य बीमा में निवेश करना जरूरी है ताकि किसी स्वास्थ्य समस्या के निदान के लिए आवश्यक खर्च की चिंता नहीं रहे। मेरी समझ से आज भारतीयों को मैक्स बूपा गोएक्टिव जैसा स्वास्थ्य बीमा प्रोडक्ट ही चाहिए जिसका मकसद लोगों को तंदुरुस्त रखना और अस्पताल से बाहर भी इलाज की सुविधा देना है।

मैक्स बूपा की संपूर्ण स्वास्थ्य बीमा योजना

नए जमाने का यह अनोखा प्रॉडक्ट पूर्णत: ग्राहकों के हित में मैक्स बूपा का बेजोड़ प्रॉडक्ट है, जो भारत के लोगों को 'दैनिक स्वास्थ्य सेवा' सुनिश्चित होने का भरोसा देगा। प्रॉडक्ट को विशेष रूपरेखा देने का मकसद स्वास्थ्य बीमा उद्योग में बड़ा बदलाव करना है।

गो-एक्टिव ग्राहकों को संपूर्ण (360 डिग्री) दैनिक स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए मैक्स बूपा की संपूर्ण स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसके तहत अस्पताल में भर्ती मरीज के उपचार से लेकर सफर के दौरान ओपीडी में उपचार, डायग्नॉस्टिक्स तक की सुविधा होगी।

साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण, गंभीर मामले में दूसरे चिकित्सक का परामर्श, आचार-व्यवहार पर सलाह आदि अन्य सेवाएं लेने की सुविधा होगी। मैक्स बूपा ने गोक्वीआई, प्रैक्टो और 1 एमजी जैसे स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रमुख तकनीकी सेवादाताओं को एकजुट कर स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती का डिजिटल इकोसिस्टम बनाया है जिसमें ग्राहकों को ऊपर बताई सभी सेवाएं आसानी से मिलेंगी।

टॅग्स :सानिया मिर्ज़ास्वास्थ्यहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेनिस अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना