लाइव न्यूज़ :

नोवाक जोकोविच ने तीसरी बार जीता यूएस ओपन का खिताब, 14वां ग्रैंड स्लैम जीतते हुए की पीट सम्प्रास की बराबरी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: September 10, 2018 10:21 IST

Novak Djokovic: सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने डेल पोत्रो को हराते हुए तीसरी बार जीता यूएस ओपन का खिताब, कुल 14वें ग्रैंड स्लैम पर कब्जा

Open in App

न्यूयॉर्क, 10 सितंबर: सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार तो अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर अपना तीसरा यूएस ओपन खिताब जीता। इस जीत के साथ ही जोकोविच ने महान अमेरिकी खिलाड़ी पीट सम्प्रास के 14 ग्रैंड स्लैम जीतने के उपलब्धि की बराबरी कर ली। 

2011 और 2015 में भी यूएस ओपन जीतने वाले जोकोविच अब राफेल नडाल (17 खिताब) से तीन ग्रैंड स्लैम और सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले रोजर फेडरर (20) से छह खिताब ही पीछे हैं। 

पिछले साल चोट के कारण यूएस ओपन नहीं खेल पाए 31 वर्षीय जोकोविच ने अपने करियर में तीसरी बार विंबलडन-यूएस ओपन डबल पूरा किया। ये जोकोविच का आठवां यूएस ओपन फाइनल था, जिनमें उन्होंने तीसरी बार खिताब जीता। जोकोविच कुल अपने 23वें ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेल रहे थे जिनमें से उन्होंने 14वीं बार खिताब जीता। 

रविवार को खेले गए यूएस ओपन फाइनल में जुआन मार्टिक के खिलाफ फाइनल में जोकोविच ने 6-3, 7-6 (7/4), 6-3 से खिताबी जीत दर्ज की। दुनिया में तीसरी वरीयता प्राप्त डेल पोत्रो के लिए ये हार दिल तोड़ने वाली रही क्योंकि 2009 में यूएस ओपन जीतने के बाद से वह सिर्फ अपना दूसरा स्लैम फाइनल खेल रहे थे।

ये डेल पोत्रो के खिलाफ जोकोविच की कुल 15वीं और ग्रैंड स्लैम में पांच मैचों में पांचवीं जीत थी। पीट सम्प्रास का रिकॉर्ड बराबर करने के बाद जोकोविच ने कहा, 'मैं पीट से कहना चाहता हूं, मैं आपको प्यार करता हूं, आप मेरे आदर्श हैं।'

नोवाक जोकोविक की इस खिताबी जीत का मतलब है कि अब पिछले 55 ग्रैंड स्लैम में से 50 'बिग फोर' यानी कि फेडरर, नडाल, जोकोविच और एंडी मरे ने जीते हैं। 

टॅग्स :नोवाक जोकोविचयूएस ओपनरोजर फेडररराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वDonald Trump Hooting in US Open 2025: 30 मिनट की देरी?, क्या यूएस ओपन में ट्रंप को हूटिंग का सामना?, देखिए वीडियो

विश्वCarlos Alcaraz wins US Open 2025: 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज कर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्काराज, यानिक सिनर को हराकर अमेरिकी ओपन चैंपियन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!