लाइव न्यूज़ :

नाओमी ओसाका चोट के कारण डब्ल्यूटीए फाइनल्स से बाहर

By भाषा | Updated: October 29, 2019 17:09 IST

यह लगातार दूसरा वर्ष है कि जब चोटिल होने के कारण उन्हें साल की अंतिम प्रतियोगिता से हटना पड़ा।

Open in App

जापान की दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका कंधे की चोट के कारण मंगलवार को सत्र की आखिरी प्रतियोगिता डब्ल्यूटीए फाइनल्स से हट गयी। यह लगातार दूसरा वर्ष है कि जब चोटिल होने के कारण उन्हें साल की अंतिम प्रतियोगिता से हटना पड़ा। पिछले साल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

ओसाका को मंगलवार को एशलीग बार्टी से भिड़ना था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं फाइनल्स से हटकर निराश हूं। शेनजेन में होने वाली यह शानदार प्रतियोगिता और डब्ल्यूटीए का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। मैं इस तरह से इस टूर्नामेंट और सत्र का अंत नहीं करना चाहती थी। उम्मीद है कि अगले साल मैं फिट रहूंगी और यहां शेनजेन में सभी मैच खेलूंगी।’’

ओसाका ने इस राउंड रोबिन टूर्नामेंट में रविवार को पेत्रा क्वितोवा पर जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरुआत की थी। ओसाका की जगह विश्व में नंबर दस किकी बर्टन्स बाकी मैचों में खेलेंगी।

टॅग्स :नाओमी ओसाकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!