लाइव न्यूज़ :

मियामी ओपन: उलटफेर की शिकार हुईं वीनस विलियम्स, क्वार्टर में डेनियली कोलिंस से हारीं

By भाषा | Updated: March 29, 2018 14:18 IST

कोलिंस का सामना इस टूर्नामेंट के जरिए पहली बार वीनस से हुआ था और पहले ही मैच में उन्होंने इस दिग्गज को पटखनी दे दी। 

Open in App

मियामी, 29 मार्च। डेनियली कोलिंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूटीए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में वीनस विलियम्स पर 6-2, 6-3 से उलटफेर भरी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

चौबीस वर्षीय क्वालीफायर का पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर यह दूसरा ही सत्र है। उन्होंने पहली बार शीर्ष 10 रैंकिंग में खिलाड़ी पर जीत दर्ज की। कोलिंस का सामना इस टूर्नामेंट के जरिए पहली बार वीनस से हुआ था और अपने पहले ही मैच में उन्होंने अमेरिका की दिग्गज खिलाड़ी को पटखनी दे दी। 

अब शनिवार को होने वाले फाइनल में पहुंचने के लिए उनकी भिड़ंत फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको से होगी जिन्होंने चौथी वरीय एलीना स्वितोलिना को 7-6, 7-6 से शिकस्त दी। विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबित वीनस ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेला।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :वीनस विलियम्सटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!