लाइव न्यूज़ :

भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा डेविस कप? एआईटीए-आईटीएफ के बीच बातचीत आज

By भाषा | Updated: August 20, 2019 08:11 IST

भारत के गैर खिलाड़ी डेविस कप कप्तान महेश भूपति ने बताया कि चर्चा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया। भूपति को भी इस टेलीकांफ्रेंस में हिस्सा लेना था।

Open in App

अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) और अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के सुरक्षा सलाहकारों के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप मुकाबले को लेकर होने वाली टेलीकांफ्रेंस अब सोमवार की जगह 20 अगस्त को होगी।

भारत के गैर खिलाड़ी डेविस कप कप्तान महेश भूपति ने बताया कि चर्चा को एक दिन के लिए स्थगित किया गया। भूपति को भी इस टेलीकांफ्रेंस में हिस्सा लेना था। भूपति ने अधिक जानकारी दिए बिना बताया, ‘‘उन्होंने इसे कल के लिए स्थगित कर दिया है।’’

जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष दर्जा रद्द किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक रिश्तों को कम किया है जिसके बाद दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में होने वाले डेविस कप मुकाबले को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। भारत की सुरक्षा चिंताओं को दो बार खारिज करने के बाद अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ इस मुद्दे पर एआईटीए के प्रतिनिधियों के साथ टेलीकांफ्रेंस के लिए राजी हो गया था।

टॅग्स :इंडियामहेश भूपतिपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!