लाइव न्यूज़ :

Australian Open 2019: सेरेना विलियम्स ने वर्ल्ड नंबर 1 सिमोना हालेप को हराया, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

By सुमित राय | Updated: January 21, 2019 16:11 IST

Australian Open 2019: सेरेना विलियम्स ने वर्ल्ड नंबर 1 सिमोना हालेप को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

Open in App

सेरेना विलियम्स ने वर्ल्ड नंबर 1 सिमोना हालेप को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सेरेना ने हालेप को अंतिम 16 मुकाबले में 6-1, 4-6, 6-4 से मात दी।

सेरेना ने पहला मुकाबला आसानी से 20 मिनट से 6-1 से अपने नाम कर लिया। दूसरे मुकाबले में हालेप ने शानदार वापसी की और सेरेना को कड़ी टक्कर देते हुए मुकाबला 6-4 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद तीसरा मुकाबला 23 मिनट तक चला और सेरेना ने इसे 6-4 से जीतकर मैच 6-1, 4-6, 6-4 से अपने नाम कर लिया।

मैच के बाद सेरेना विलियम्स ने कहा, 'यह वाकई शानदार और काफी करीबी मैच था। मुझे टेनिस खेलना, यहां आना पसंद है। इस कोर्ट पर वापसी कर खेलना मुझे रास आया। मुझे अपने खेल को और आगे ले जाने की जरूत है। हालेप इस समय नंबर-1 खिलाड़ी हैं और उसका कारण है। वह महान हैं।'

पिछले साल सेरेना ने बच्ची के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं लिया था। वह 2017 में इस टूर्नामेंट की विजेता रह चुकी हैं। सेरेना के पास सात ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब हैं। सेरेना अपने आठवें ऑस्ट्रेलियन ओपन को जीतने के की रेस में क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा से भिड़ेंगी।

इससे पहले सेरेना विलियम्स ने उक्रेन की किशोरी दयाना यास्त्रेमस्का को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला सिंगल्स के अंतिम-16 में जगह बनाई थी। मारग्रेट कोर्ट के रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब की बराबरी की कवायद में लगी सेरेना ने विश्व में 57वें नंबर की यास्त्रेमस्का को 6-2, 6-1 से हराया था।

दो साल पहले दो महीने की गर्भवती होने के बावजूद यहां अपना 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली सेरेना को इस बार 16वीं वरीयता दी गयी है, लेकिन वह खिताब की प्रबल दावेदार हैं। सेरेना ने 1999 में जब अपना पहला खिताब जीता था तब उनकी प्रतिद्वंद्वी यास्त्रेमस्का का जन्म भी नहीं हुआ था। 

टॅग्स :सेरेना विलियम्ससिमोना हालेपऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!