लाइव न्यूज़ :

कूल्हे के ऑपरेशन के एक साल बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन से ग्रैंडस्लैम में वापसी करेंगे एंडी मर्रे

By भाषा | Updated: October 8, 2019 14:39 IST

तीन बार का ग्रैंडस्लैम विजेता अभी विश्व रैंकिंग में 289वें नंबर पर है, जबकि एक सप्ताह पहले तक वह 503वें स्थान पर थे।

Open in App
ठळक मुद्दे एंडी मर्रे अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन से ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में वापसी करेंगे।ब्रिटिश खिलाड़ी मर्रे ने एक साल पहले अपने कूल्हे का ऑपरेशन करवाया था।

मेलबर्न, आठ अक्टूबर। एंडी मर्रे अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन से ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। आयोजकों ने मंगलवार को यह घोषणा की। ब्रिटिश खिलाड़ी मर्रे ने एक साल पहले अपने कूल्हे का ऑपरेशन करवाया था और अब वह फिटनेस और फॉर्म हासिल करने में लगे हुए हैं।

तीन बार का ग्रैंडस्लैम विजेता अभी विश्व रैंकिंग में 289वें नंबर पर है, जबकि एक सप्ताह पहले तक वह 503वें स्थान पर थे। बत्तीस वर्षीय मर्रे ने सोमवार को शंघाई मास्टर्स में अर्जेंटीना के जुआन इग्नेसियो लोंडेरो को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

पिछले सप्ताह वह बीजिंग में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। आस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों ने कहा कि पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम में खेलने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम इसकी पुष्टि करते हैं कि एंडी मर्रे आस्ट्रेलियाई ओपन 2020 में वापसी करेंगे।’’

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनएंडी मरे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!