लाइव न्यूज़ :

पुरुष टेनिस की वापसी, एंडी मरे ने नौ महीने में जीता पहला मैच

By भाषा | Updated: August 23, 2020 12:12 IST

Andy Murray: एंडी मरे ने पांच महीने में खेले जा रहे पहले एटीपी टूर्नामेंट में खेलते हुए कूल्हे के ऑपरेशन के बाद नौ महीने के बाद अपने पहले मैच में खेलते हुए फ्रांसिस टिफोउ को हराया

Open in App
ठळक मुद्देनौ महीने बाद खेल रहे मरे ने पहले मैच में फ्रांसिस टिफोउ पर 7-6 (6), 3-6, 6-1 से जीत दर्ज कीपुरुष टेनिस टूर कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से ही निलंबित था

न्यूयॉर्क: एंडी मरे जब लंबे समय बाद कोर्ट पर उतरे तो उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिये आवश्यक मास्क पहन रखा था, उन्होंने खाली पड़े स्टेडियम में मैच खेला और जीत दर्ज करने के बाद हाथ मिलाये बिना वापस लौटे। यह नजारा वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टूर्नामेंट के जरिए पुरुष टेनिस की लंबे समय बाद वापसी पर दिखा जिसमें तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन मरे नौ महीने बाद पहली जीत दर्ज की।

यह पिछले पांच महीने में पहला एटीपी टूर्नामेंट हैं। कूल्हे के दो ऑपरेशन के कारण नौ महीने बाद खेल रहे मरे ने पहले मैच में फ्रांसिस टिफोउ पर 7-6 (6), 3-6, 6-1 से जीत दर्ज की।

कोरोना की वजह से मार्च से ही निलंबित था पुरुष टेनिस टूर

पुरुष टेनिस टूर कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से ही निलंबित था और उसकी इस हार्डकोर्ट प्रतियोगिता से वापसी हुई है जो पहले ओहियो में खेली जाती थी। लेकिन इस बार इसका आयोजन यूएस ओपन के आयोजन स्थल पर ही खेला जा रहा है। यूएस ओपन 31 अगस्त से शुरू होगा।

मरे दूसरे दौर में पांचवीं वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र जेवरेव से भिड़ेंगे। शनिवार को पहले दौर में जीत दर्ज करने वाले अन्य खिलाड़ियों में केविन एंडरसन, मिलोस राओनिच, फेलिक्स आगुर अलियासीमी, डेनिस शापोवालोव और टेलर फ्रिज शामिल थे। महिला टूर (डब्ल्यूटीए) की इस महीने के शुरू में वापसी हो गयी थी।

न्यूयॉर्क में चल रहे टूर्नामेंट में शनिवार को पहले दौर में 13वीं वरीयता प्राप्त मारिया सकारी ने 16 साल की कोको गॉफ पर 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की। दो बार की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका इस साल अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही हैं। उन्होंने डोना वेकिच को हराकर अच्छी शुरुआत की जबकि 40 साल की वीनस विलियम्स ने 20 साल की डायना यास्त्रेमस्का को 5-7, 6-2, 7-5 से हराया। 

टॅग्स :एंडी मरेटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

विश्वMadrid Open 2026: जानिक सिनर ने रचा इतिहास, लगातार 5 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!