लाइव न्यूज़ :

इंडियन वेल्स में युकी भांबरी का सफर थमा, तीसरे दौर में अमेरिकी खिलाड़ी ने हराया

By विनीत कुमार | Updated: March 14, 2018 15:42 IST

पहला सेट शानदार तरीके से जीतने के बाद दूसरे और तीसरे सेट में युकी का खेल पटरी से उतरा नजर आया।

Open in App

अमेरिका के कैलिफॉर्निया में जारी एटीपी मास्टर इवेंट इंडियन वेल्स में भारत के युकी भांबरी का शानदार सफर हार के साथ थम गया है। उन्हें टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अमेरिका के सैम क्वेरी से हार का सामना करना पड़। सैम ने 4 घंटे 24 मिनट चले इस मैच में युकी को 6-7, 6-4, 6-4 से हराया। सैम अब अगले दौर में स्पेन के फेलिसियानो लोपेज से भिड़ेंगे।

वैसे, ऑस्ट्रेलियन ओपन जूनियर का खिताब जीतने वाले युकी के लिए टूर्नामेंट में यह सप्ताह शानदार रहा। पहले दौर में फ्रांस के निकोलस माहुत को हराने वाले युकी ने दूसरे दौर में वर्ल्ड रैंकिंग में 12वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के ही लुकास पॉविली को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। 

इंडियन वेल्स से युकी भले ही बाहर हो गए हैं लेकिन तीसरे दौर तक पहुंचने का फायदा उन्हें वर्ल्ड रैंकिंग में जरूर मिलेगा। माना जा रहा है कि सोमवार को नई रैंकिंग में युकी 106वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। (और पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, गोलकीपर सविता की वापसी, रानी होंगी कप्तान)

बहरहाल, तीसरे दौर में भी युकी ने बेहतरीन शुरुआत की। भांबरी एक समय पहले सेट में 4-2 से आगे थे लेकिन यहां सैम ने वापसी करते हुए स्कोर को 5-5 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद टाई ब्रेकर में जाते हुए युकी ने यह सेट 7-6 से जीत लिया। दूसरे और तीसरे सेट में युकी का खेल पटरी से उतरा नजर आया। सैम इतने हावी नजर आए कि उन्हें दोनों सेट में एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा। सैम ने आखिरकार दोनों सेट 6-4, 6-4 से जीतते हुए मैच भी अपने नाम कर लिया। (और पढ़ें- टेनिस: इंडियन वेल्स के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 सिमोना हालेप)

टॅग्स :युकी भांबरीऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!