लाइव न्यूज़ :

Movie Yamla Pagla Deewana Phir Se World TV Premiere: 4 नवंबर को 1 बजे इस चैनल पर देखिये मूवी 'पगला दीवाना फिर से' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2018 12:00 IST

Movie Yamla Pagla Deewana Phir Se World Television Premiere (मूवी यमला पगला दीवाना फिर से वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | मूवी पगला दीवाना फिर से वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर): धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की मूवी सीरीज़ यमला पगला दीवाना की तीसरी मूवी यमला पगला दीवाना फिर से का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 04 नवंबर को दोपहर 1 बजे आप देख सकते हैं अपने पसंदीदा चैनल पर.

Open in App

मुंबई, 02 नवंबर: कॉमेडी मूवी सीरीज़ यमला पगला दीवाना की तीसरी फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 04 नवंबर को दोपहर 1 बजे स्टार गोल्ड पर प्रसारित होना है. धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की अभिनय से सजी इस फिल्म को आप घर बैठे बस रिमोट के एक क्लिक पर देख सकते हैं. 

कहानी- फिल्म की कहानी अमृतसर के रहने वाले वैद्य पूरन सिंह( सनी देओल) की है जो अपनी असरदार दवा 'वज्रकवच' से रोगियों का ईलाज करता है। इस दवा की प्रसिद्धि इतनी ज्यादा है कि बड़ी से बड़ी फार्मा कम्पनियाँ इसके फ़ॉर्मूले को पाना चाहती है। वज्रकवच के इस फ़ॉर्मूले को मर्फतिया फार्मा कम्पनी का मालिक भी हर कीमत पर पाना चाहता है लेकिन पूरन, वज्रकवच के फ़ॉर्मूले को बेचने से मना कर देता है।  वहीं पूरन के घर में उसका एक भाई काला (बॉबी देओल) भी रहता है जिसका सपना है कि वो जल्दी अमीर बन जाए और कनाडा जाए।  इस घर में एक वकील जयंत परमार (धर्मेन्द्र) भी किराये पर रहता है। जिसे दिन में भी परियां नजर आती हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब चीकू (कृति खरबंदा) की एंट्री होती है। चीकू एक डॉक्टर है और आयुर्वेद की जानकारी के लिए पूरन के घर पर आती है। लेकिन एक दिन अचानक बिजनेसमैन मर्फतिया, पूरन सिंह के ऊपर दवा का फॉर्मूला चोरी करने का केस करता है। जिसके बाद कहानी कई ट्विस्ट और टर्न लेते हुए अमृतसर से गुजरात पहुंच जाती है। लेकिन आखिर वो कौन है जो पूरन के घर से वज्रकवच के फॉर्मूले को चोरी करता है? अंततः क्या होता है यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।  

डायरेक्शन- नवनीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी काफी कमजोर है। जिसपर ज्यादा काम होना चाहिए था। एक समय के बाद फिल्म की कहानी आपको बोर करती है। फिल्म में और भी ज्यादा मसाला भरा जा सकता था। बाकी फिल्म आपको हंसाने में काफी हद तक कामयाब होती है। 

 

टॅग्स :यमला पगला दीवाना फिर सेसनी देओलधर्मेंद्रबॉबी देओलवर्ल्ड टीवी प्रीमियर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब