लाइव न्यूज़ :

पिता बनने पर बोले विवियन डीसेना- मैं नहीं चाहता कि मेरा परिवार लाइमलाइट में आए

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 28, 2023 17:34 IST

एक इंटरव्यू के दौरान विवियन ने इस बात की पुष्टि की कि वह शादीशुदा हैं और उनकी चार महीने की एक बेटी भी है। उन्होंने लोगों द्वारा उनकी निजी जिंदगी को बड़ा तूल देने पर हैरानी जताई और सवाल किया कि यह किसी और की चिंता क्यों होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर टीवी अभिनेता विवियन डीसेना आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।उन्हें घर-घर मशहूर धरावाहिक 'प्यार की एक कहानी' और 'मधुबाला' में अपने अभिनय की वजह से जाना जाता है।विवियन सेलिब्रिटी होने के बावजूद अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं।

मुंबई: मशहूर टीवी अभिनेता विवियन डीसेना आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्हें घर-घर मशहूर धरावाहिक 'प्यार की एक कहानी' और 'मधुबाला' में अपने अभिनय की वजह से जाना जाता है। विवियन सेलिब्रिटी होने के बावजूद अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं। हालाँकि, अभिनेता ने तब सुर्खियाँ बटोरीं जब उन्होंने मिस्र में अपनी प्रेमिका नौरान एली से शादी की। 

उनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी। अब जोड़े ने अपने पहले बच्चे यानि एक बेटी का स्वागत किया है। विवियन ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान विवियन ने इस बात की पुष्टि की कि वह शादीशुदा हैं और उनकी चार महीने की एक बेटी भी है। उन्होंने लोगों द्वारा उनकी निजी जिंदगी को बड़ा तूल देने पर हैरानी जताई और सवाल किया कि यह किसी और की चिंता क्यों होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "इसमें कौन सी बड़ी बात है और यह किसी की चिंता कैसे है?" अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि वह और उनकी पत्नी अपनी शादी और बच्चे की खबर तब साझा करेंगे जब उन्हें उचित लगेगा। अभिनेता ने यह भी उल्लेख किया कि लगभग एक साल पहले मिस्र में नौरान एली के साथ उनका एक निजी विवाह समारोह था। उन्होंने कहा कि पिता बनना एक सपने के सच होने जैसा है। 

उन्होंने ये भी कहा कि वह हर बार अपनी बच्ची लयान विवियन डीसेना को गोद में लेकर खुश महसूस करते हैं। विवियन डीसेना ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना चाहता हूं। मैं नहीं चाहता कि मेरा परिवार लाइमलाइट में आए और यह कुछ ऐसा है जिससे नौरान भी नहीं गुजरना चाहती हैं। मैं अपने परिवार को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हूं।"

विवियन ने यह भी खुलासा किया कि वह 2019 से इस्लाम को मान रहे हैं। ईसाई पैदा होने के बावजूद उन्होंने इस्लाम में आराम और शांति पाई है। नौरान एली से शादी रचाने से पहले विवियन डीसेना ने वाहबिज दोराबजी के साथ शादी की थी, लेकिन दोनों की राहें साल 2021 में अलग हो गईं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो