लाइव न्यूज़ :

रेप का आरोप झेल रहे पर्ल वी पुरी का छलका दर्द- नानी, पापा को खोया, मां को कैंसर; मुझे एक रात में अपराधी बना दिया

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2021 17:20 IST

पिछले दिनों ही पर्ल वी पुरी जमानत पर रिहा हुए हैं। जेल से निकलने के बाद फैंस ने एक्टर के प्रति अपना जमकर समर्थन दिखाया। उन्होंने इस सपोर्ट के लिए अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपर्ल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा- 'जिंदगी अपने तरीके से लोगों का इम्त‍िहान लेती हैपर्ल ने कहा- कुछ महीनों पहले नानी मां को खोया, उनके गुजरने के 17वें दिन पापा को खो दियाउन्होंने कहा हाल ही में पता चला मां को कैंसर है और फिर ये खौफनाक आरोप

रेप के आरोप में फंसे टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी रेप सदमे में हैं। हाल ही में एक्टर के एक करीबी ने इस बात का खुलासा किया था। इस बीच एक्टर ने खुद बताया है कि वह किस दर्द से गुजर रहे हैं। अपने सोशल अकाउंट पर पर्ल वी पुरी ने एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने कई बातों का जिक्र किया  है।

पर्ल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा- 'जिंदगी अपने तरीके से लोगों का इम्त‍िहान लेती है! कुछ महीनों पहले नानी मां को खोया, उनके गुजरने के 17वें दिन पापा को खो दिया, फिर पता चला मां को कैंसर है और फिर ये खौफनाक आरोप। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं रहे. एक ही रात में मुझे अपराधी के जैसा महसूस करने पर मजबूर कर दिया गया। और ये सब कुछ मां के कैंसर ट्रीटमेंट के बीच, ये मेरे अंदर सुरक्षा की भावना को तोड़कर रख दिया...मुझे बेबस कर दिया।

टीवी एक्टर ने आगे लिखा कि मुझे अभी भी कुछ बिल्कुल शून्य सा महसूस हो रहा है...लेक‍िन फिर मैंने दोस्तों, फैंस और शुभचिंतकों से संपर्क करने की सोची जिन्होंने मुझे प्यार दिया, साथ दिया और मेरी चिंता की। मुझमें भरोसा रखने के लिए धन्यवाद और मैं सत्यमेव जयते में यकीन रखता हूं। मुझे कानून पर, देश की न्यायतंत्र और ऊपरवाले पर विश्वास है। प्लीज दुआएं देते रहना!'

 गौरतलब है कि पिछले दिनों ही पर्ल वी पुरी जमानत पर रिहा हुए हैं। जेल से निकलने के बाद फैंस ने एक्टर के प्रति अपना जमकर समर्थन दिखाया। उन्होंने इस सपोर्ट के लिए अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब