लाइव न्यूज़ :

शरीर की वजह से शी-मेल कहकर बुलाया गया, बोलीं आराधना शर्मा- एक कमरे में किसी आदमी के साथ...

By अनिल शर्मा | Updated: July 17, 2021 16:55 IST

TMKOC में जासूस की भूमिका निभाने वाली आराधना शर्मा ने हाल ही में TOI से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने इसका अनुभव साझा करते हुए कहा कि कास्टिंग एजेंटों में से एक ने उसके साथ इतनी गलत हरकत की जिसने उन्हें इतना डरा दिया कि वह अपने पिता के साथ भी असहज हो गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देतारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस आराधना शर्मा कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैंकहा- एक कमरे में किसी आदमी के साथ नहीं रह सकती चाहे पिता ही क्यों ना होंआराधना ने कहा शरीर की वजह से उन्हें शीमेल तक के रूप में देखा गया

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं। इनमें ना सिर्फ छोटी एक्ट्रेसेज  शामिल हैं बल्कि काफी नाम कमा चुकी एक्ट्रेस भी इसका इससे गुजर चुकी हैं। इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस व स्पिलिट्सविला 12 की कंटेस्टेंट रहीं आराधना शर्मा ने खुलासा किया है कि वे भी कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं।

TMKOC में जासूस की भूमिका निभाने वाली आराधना शर्मा ने हाल ही में TOI से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने इसका अनुभव साझा करते हुए कहा कि कास्टिंग एजेंटों में से एक ने उसके साथ इतनी गलत हरकत की जिसने उन्हें इतना डरा दिया कि वह अपने पिता के साथ भी असहज हो गई थीं। आराधना ने कहा कि कमरे में किसी आदमी के साथ नहीं रह सकती यहां तक कि पिता के साथ भी नहीं।

आराधना शख्स को धक्का दे भाग निकली थीं

आराधना शर्मा के साथ ये हादसा करीब 5 साल पहले हुआ था। उस बुरे वक्त को याद करते उन्होंने कहा कि मेरे साथ एक घटना घटी और मैं इसे अपने पूरे जीवन में कभी नहीं भूल सकती। आराधान के मुताबिक जब वह अपने गृह नगर रांची में थीं वहां एक मुंबई से व्यक्ति आया था जो मुंबई में कास्टिंग का काम करता था। एक्ट्रेस ने बताया जब वह कमरे में स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं, उस व्यक्ति ने उन्हें छूने की कोशिश की। बकौल आराधना- मैं समझ नहीं पा रही थी कि क्या हो रहा था। मुझे बस उसे धक्का देना, दरवाजा खोलना और भागना याद है। मैं इसे कुछ दिनों तक किसी से शेयर नहीं कर सकी। यह बहुत बुरा था।

'लोग कहते थे मैं मर्दाना दिखती हूं'

आराधना ने आगे इससे जुड़ी एक और घटना के बारे में बताया और कहा कि लोग मेरा पोर्टफोलियो देखकर कहा करते कि तुमने यहां सुंदर मेंशन किया है लेकिन सुंदर तुम दिखती नहीं हो। आराधना के मुताबिक तक कास्टिंग डायरेक्टर उनकी लूक के हिसाब से रोल देने की बात कहते। बकौल आराधना-मेरे शरीर के कारण उन्हें 'शी-मेल' के रूप में संबोधित किया जाता रहा है।मैं वास्तव में फिटनेस में विश्वास रखती हूं और मैंने मार्शल आर्ट भी सीखा है। इसलिए लोग कहते थे कि मैं 'मर्दाना' दिखती हूं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट