लाइव न्यूज़ :

इस चैनल पर 18 मार्च 2018 को दोपहर 01:00 बजे घर बैठे देखिए सलमान खान - कैटरीना कैफ अभिनीत सुपरहिट मूवी 'टाइगर जिंदा है' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 2, 2018 10:03 IST

यशराज बैनर तले बनी साल 2017 की सबसे सफ़ल फिल्मों में से एक 'टाइगर जिंदा है', सलमान खान - कैटरीना कैफ की सुपरहिट मूवी 'एक था टाइगर' का सीक्वल है. इस मूवी में बेहद बेहतरीन ऐक्शन दृश्यों ने दर्शकों की ज़बरदस्त वाहवाही पायी थी.

Open in App

रविवार, 18 मार्च 2018 को दोपहर 01:00 बजे सोनी मैक्स पर होने जा रहा है सलमान खान - कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी सुपरहिट हिंदी मूवी 'टाइगर जिंदा है' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर। ये मूवी 2012 में बनी सुपरहिट मूवी 'एक था टाइगर' का दूसरा भाग है. 

अपने पहले ऑपेरशन के दौरान टाइगर जो इंडिया के रॉ का एक बेहतरीन एजेंट है को पकिस्तान की आईएसआई की एजेंट ज़ोया से प्यार हो जाता है और दोनों देशों को चकमा देकर टाइगर और ज़ोया किसी अनजान देश में अपने परिवार के साथ दिन बिता रहे होते हैं. आठ साल बाद, ज़ोया, टाइगर और अपने छोटे से बेटे के साथ एक सामान्य जीवन जी रही होती है कि तभी सीरीया में 40 नर्सों को  ISC, आतंकवादी संगठन के मुखिया अबु उस्मान द्वारा बंधक बना लिया जाता है. इंडियन रॉ ऑर्गनाइज़ेशन किसी तरह से टाइगर का पता लगाकर, उसको इस मिशन पर जाने और 25 इंडियन नर्सों को बचाने के लिए राज़ी कर लेता है. सीरिया में टाइगर को ज़ोया मिलती है जो वहाँ 15 पाकिस्तानी नर्सों को बचाने पहुंची है. दोनों मिलकर कैसे इस मिशन को पूरा करते हैं, यही इस मूवी की कहानी है. 18 मार्च को दोपहर 01:00 बजे आप घर बैठे इस मूवी के बेहतरीन एक्शन सीन्स का आनंद ले सकते हैं. 

Watch: 09 मार्च 2018 को रात 08:00 बजे घर बैठे देखिए हिमेश रेशमिया अभिनीत मूवी 'तेरा सुरूर' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

इस सुपरहिट मूवी में सलमान खान, कैटरीना कैफ के साथ साथ अंगद बेदी, कुमुद मिश्रा, परेश रावल, सज्जाद देलाफरूज़ और गिरीश कर्नाड जैसे मझे हुए कलाकारों ने अभिनय किया था. 

बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर ज़िंदा है' ने रु 339.15 करोड़ की बेहतरीन कमाई की थी.

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफटाइगर जिंदा है
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो