लाइव न्यूज़ :

करण कुंद्रा के साथ डांस रियलिटी शो में भाग लेना चाहती हैं तेजस्वी प्रकाश, जानें क्या है वजह

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 30, 2022 17:39 IST

तेजस्वी प्रकाश ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर करण कुंद्रा को लेकर कहा कि वो उनके साथ डांस रियलिटी शो में भाग लेना चाहती हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकरण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर ही फैंस को कपल गोल्स देते हुए नजर आ जाते हैं. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को एकसाथ बिग बॉस 15 में देखा जा चुका है.

मुंबई: बिग बॉस 15 में बनी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी अब टीवी इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक है. दोनों को अक्सर ही एकसाथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है. यही नहीं, फैंस भी उन्हें साथ देखने के लिए काफी बेताब रहते हैं. बता दें कि बिग बॉस 15 के बाद से दोनों की केमिस्ट्री और मजबूत होती जा रही है. करण और तेजस्वी को टीवी शो के बाद कई गानों में भी साथ देखा जा चुका है. 

इस बीच एक मिड-डे को दिए इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उनका करण के साथ रियलिटी शो में भाग लेने का मन है. मालूम हो, तेजस्वी प्रकाश एक बेहतरीन डांसर हैं, जबकि करण कुंद्रा को कुछ खास डांस नहीं आता. ऐसे में एक्ट्रेस का कहना है कि मुझे नहीं पता क्योंकि मैं डांस कर सकती हूं, लेकिन मैं शर्मीली हूं और वो डांस नहीं कर पाता है लेकिन वो बिल्कुल भी शर्मीला नहीं है. वो कहता है कि हां मैं डांस कर लूंगा और मैं कहती हूं कि तुम क्या करोगे? वो खुशी खुशी डांस कर लेगा. वो बहुत कॉन्फिडेंट है और मुझे यही बात पसंद है.

बताते चलें कि बिग बॉस 15 के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर ही फैंस को कपल गोल्स देते हुए नजर आ जाते हैं. उन्हें आए दिन एक-दूसरे के वर्कप्लेस भी जाते हुए देखा जाता है. यही नहीं, करण का कहना है शो में तेजस्वी से मिलना उनकी किस्मत में लिखा था. इसने उन्हें खुद के बारे में भी समझने में काफी मदद की. 

टॅग्स :बिग बॉस 15टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो