लाइव न्यूज़ :

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah फेम गुरुचरण सिंह 25 दिनों बाद घर लौटे, इतने दिनों तक लापता रहने की एक्टर ने बताई वजह

By अंजली चौहान | Updated: May 18, 2024 08:29 IST

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर गुरुचरण सिंह 17 मई को घर लौट आए हैं।

Open in App

TMKOC: टेलीविजन का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर गुरुचरण सिंह 25 दिनों बाद आखिरकार अपने घर लौट आए हैं। शो में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर के अचानक से लापता होने के बाद दिल्ली पुलिस लगातार उनकी तलाश पर कर रही थी। एक्टर के पिता की तरफ से एफआईआर तक दर्ज करा दी गई जिसके बाद तलाशी अभियान तेज कर दिया गया था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद एक्टर का कुछ पता नहीं चल रहा था।

बहरहाल, अब गुरुचरण अपने आप ही घर लौट आए हैं और उन्होंने खुलासा किया कि वह धार्मिक यात्रा पर गए थे। 

दिल्ली पुलिस ने की एक्टर से पूछताछ 

दिल्ली अपने घर वापस लौटने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक्टर से गहन पूछताछ की। लिस ने उसका बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया है। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि वह एक धार्मिक यात्रा पर गए थे। उन्होंने सांसारिक जीवन त्याग दिया और घर से दूर चले गये। इन 25 दिनों के दौरान वह कुछ समय के लिए अमृतसर और बाद में लुधियाना में थे। उनके मुताबिक वह कई शहरों के गुरुद्वारों में रुके थे। जब उसे एहसास हुआ कि उसे अब घर लौट जाना चाहिए, तो वह वापस आ गया।

कैसे  गुमशुदा हुए थे गुरुचरण सिंह?

गुरुचरण चरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे लेकिन 26 अप्रैल को पता चला कि वह शहर पहुंचे ही नहीं। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था लेकिन उसके बाद वह कहां गया यह किसी ने नहीं देखा। इसके बाद उनके पिता ने पालम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। जिसमें हर दिन नए सुराग मिल रहे थे लेकिन एक्टर के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।

गुरुचरण सिंह ने अपने खाते से 14 हजार रुपये निकाले थे। ऐसी भी खबर थी कि एक्टर शादी करने वाले थे और वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने खाते से लेनदेन किया था। एटीएम से पैसे निकालने की फुटेज भी सामने आई थी। बताया गया कि उन्होंने अपने बैंक खाते से 14 हजार रुपये निकाले थे। उनके 10 से अधिक वित्तीय खाते पाए गए और कई जीमेल खाते भी खोजे गए।

टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्माटेलीविजन इंडस्ट्रीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब