लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु पर सुशांत की बहन श्वेता ने दी श्रद्धांजलि, कहा अच्छे लोगों को भगवान जल्दी बुला लेते हैं

By वैशाली कुमारी | Updated: September 4, 2021 09:35 IST

श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ट्वीट करते हुए सिद्धार्थ की मृत्यु पर शोक जताया। श्वेता ने सिद्धार्थ की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि आप बहुत याद आओगे सिद्धार्थ बहुत जल्दी चले गए भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

Open in App
ठळक मुद्दे14 जून 2020 को मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थीश्वेता सिंह कीर्ति ने एक ट्वीट करते हुए सिद्धार्थ की मृत्यु पर शोक जताया

मशहूर टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है। 40 वर्ष में दुनिया को अलविदा कह जाने वाले इस एक्टर की मौत पर बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री तक उदास है। बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे के कलाकारों ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है। इस सूची में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह भी शामिल हैं।

श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ट्वीट करते हुए सिद्धार्थ की मृत्यु पर शोक जताया। श्वेता ने सिद्धार्थ की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि आप बहुत याद आओगे सिद्धार्थ बहुत जल्दी चले गए भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। मुझे हैरानी हो रही है कि भगवान सभी अच्छे लोगों को जल्दी क्यों बुला लेते हैं?

सिद्धार्थ ने सुशांत को लेकर किया था ट्वीट

इतना ही नहीं श्वेता ने सिद्धार्थ का एक पुराना ट्वीट भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने सुशांत की मौत से जुड़े केस में अपडेट दिया था। सिद्धार्थ ने ट्वीट में लिखा था कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है और सीबीआई मामले को देखेगी। लोगों और परिवार के इस आंदोलन की जीत हुई। बधाई, उम्मीद है सच्चाई जल्दी बाहर आएगी और सुशांत को न्याय मिलेगा। 

आपको बता दें कि 14 जून 2020 को मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। उनका शव बांद्रा स्थित उनके फ्लैट से बरामद किया गया था। शुरुआती जांच में पता चला कि अभिनेता ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी की है हालांकि उनके परिवार वाले इस बात से इनकार करते हैं और सीबीआई जांच की मांग की है। इस मामले में अब तक कई सारे खुलासे हो चुके हैं।

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लासुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब