लाइव न्यूज़ :

फिल्मों के बाद अब छोटे पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं स्टनिंग अभिनेत्री पाखी हेगड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2022 12:13 IST

दर्जनों भोजपुरी फिल्मों में अपनी भूमिका से लोगों का दिल जीतने वाली पाखी अब टीवी पर अपनी नई पारी का आगाज कर रही है, जिस पर सबों की नजर होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे8 अगस्त से स्टार प्लस आप सभी को मनोरंजन का नया अनुभव होने वाला है। पाखी हेगड़े अभिनय के साथ-साथ फिल्म मेकर भी हैं।पाखी हेगड़े कई फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर भोजपुरी पर्दे के सुपर स्टार रवि किशन, निरहुआ, खेसारीलाल यादव जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली अभिनेत्री पाखी हेगड़े जल्द ही छोटे पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएंगी। पाखी हेगड़े पहली बार टीवी स्क्रीन पर स्टार प्लस के एक डेली सोप में डेब्यू करने वाली हैं, जिसका नाम है – ‘उड़ती का नाम रज्जो’।

इसको लेकर पाखी के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। ‘उड़ती का नाम रज्जो’ में पाखी का किरदार क्या होगा, इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वे धारावाहिक ‘उड़ती का नाम रज्जो’ में निगेटिव रोल में नजर आएंगी। सूत्रों की मानें तो उत्तर भारत में पाखी हेगड़े की मजबूत फैन फॉलोइंग इस डेली सोप को टीआरपी दिला सकती है।

यह शो एक युवा लड़की रज्जो के बारे में है, जो एक एथलीट बनना चाहती है और शो के लीड एक्टर उसे अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। स्टार प्लस पर उड़ती का नाम रज्जो  8 अगस्त से ऑन एयर होने जा रहा है। इससे पाखी को भी बेहद उम्मीदें हैं। पाखी ने कहा कि मैंने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं। अब मैं टीवी कर रही हूँ। इसमें मेरा किरदार अलग है। इसके बारे में अभी बता नहीं सकती, लेकिन इतना जरूर कहूँगी कि मैं अपनी भूमिका से अपने फैंस को निराश नहीं करूंगी। बस अब कुछ ही दिनों की बात है। 8 अगस्त से स्टार प्लस आप सभी को मनोरंजन का नया अनुभव होने वाला है। 

बता दें कि पाखी हेगड़े अभिनय के साथ-साथ फिल्म मेकर भी हैं। वे कई फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं। दर्जनों भोजपुरी फिल्मों में अपनी भूमिका से लोगों का दिल जीतने वाली पाखी अब टीवी पर अपनी नई पारी का आगाज कर रही है, जिस पर सबों की नजर होगी। इससे पहले भोजपुरी की दो खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह (सर्विस वाली बहु) और मोनालिसा (एक थी डायन) में नजर आ चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। अब पाखी भी स्टार प्लस के फ्रेम से टीवी डेब्यू करने जा रही हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें टीवी के दर्शक किस तरह से रिस्पॉन्स देते हैं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब