लाइव न्यूज़ :

सुपर डांसर चैप्टर 2 का विनर बना असम का बिशाल शर्मा, पिता बेचा करते हैं दूध

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 25, 2018 03:43 IST

सोनी टीवी का फेमस डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 2 का शनिवार को फिनाले शो प्रसारित हुआ।

Open in App

मुंबई, 25 मार्च;  सोनी टीवी का फेमस डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 2 का शनिवार को फिनाले शो प्रसारित हुआ। इस शो के फाइनल राउंड में चार कंटेस्टेंट पहुंचे।  रितिक दिवाकर, वैष्णवी प्रजापति, आकाश थापा और बिशाल शर्मा। तीनों को पछाड़ कर बिशाल शर्मा ने शो के विजेता बने। बिशाल लाइववायर परफॉर्मर हैं। इस शो के जज शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु हैं। ब‍िशाल को 15 लाख रुपए प्राइज मनी और एक चमचमती ट्रॉफी भी मिली। वहीं बिशाल के मेंटर के पांच लाख का चेक दिया गया। वहीं बिशाल को पीसी ज्वैलर्स की तरफ से एक डायमंड सेट और उनकी मां को भी एक डायमंड सेट दिया गया। जनता ने 3 लाख 40 हजार वोट्स के बाद इस शो के विनर का चुनाव किया। बिशाल असल के छोटे से गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता दूध का बेचते हैं। फिनाले शो में बतौर गेस्ट वरुण धवन शामिल हुए। फिनाले में चारों  कंटेस्टेंट ने एक साथ परफॉर्म किया। वैष्णवी, आकाश, विशाल, और रितिक ने कई गानों पर डांस किया।फिनाले में शो की जज गीता कपूर ने भी परफॉर्म किया। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए बॉलीवुड की कुछ सबसे मशहूर अदाकाराओं को ट्रिब्यूट दिया। वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी टाइगर जिंदा है  के गाने  स्वैग से स्वागत पर परफॉर्म किया। वरुण धवन ने यहां एक फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट रितिक दिवाकर के पढ़ाई का पूरा जिम्मा लिया। उन्होंने कहा कि वह  रितिक दिवाकर की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाएंगे। रुण की इन बातों को सुनकर रितिक के पिता स्टेज पर काफी भावुक हो गए। उन्होंने वरुण धवन को शुक्रिया अदा किया।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

बॉलीवुड चुस्की20-24 परिसरों पर छापेमारी, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी पर शिकंजा, जानिए कहानी

भारतVIDEO: बाबा बागेश्वर ने की शिल्पा शेट्टी की तारीफ, कहा 'योग रखे निरोग', देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में नई अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीबॉम्बे हाईकोर्ट: पहले 60 करोड़ रु जमा कराएं, फिर विचार करेंगे, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा...

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब