लाइव न्यूज़ :

'गोरी मैम' के फैंस के लिए बुरी खबर, सौम्या टंडन ने छोड़ा 'भाबीजी घर पर हैं', बताई ये बड़ी वजह

By अमित कुमार | Updated: August 20, 2020 13:20 IST

टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' के जरिए घर-घर में ‘गोरी मैम’से फेमस सौम्या टंडन ने शो का छोड़ने का फैसला कर लिया है। इस बात की जनकारी उन्होंने खुद फैंस को दी।

Open in App
ठळक मुद्देसौम्या ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया। सौम्या टंडन के इस फैसले से उनके करोड़ों फैंस को बड़ा झटका लगा है।अपने करियर के सबसे सफल शो को छोड़कर सौम्या कुछ नया करने की सोच रही हैं।

'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। फैंस अंगूरी भाबी के अलावा शो में सौम्या टंडन द्वारा निभाये जाने वाले रोल 'अनीता भाभी' को भी काफी पसंद करते हैं। मगर अब खबर आ रही है कि सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। सौम्या ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात का खुलासा किया। 

सौम्या टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अब 'भाबीजी घर पर हैं' के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाएंगी जो कि 21 अगस्त को ही खत्म हो रहा है। यानी शुक्रवार को उनकी शूटिंग का अंतिम दिन होगा। सौम्या टंडन के इस फैसले से उनके करोड़ों फैंस को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, सौम्या के शो छोड़ने की खबरें पहले भी आती रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अब इसे कंफर्म कर दिया है। 

सौम्या टंडन के करियर का सबसे सफल शो रहा है 'भाबीजी घर पर हैं' 

अपने करियर के सबसे सफल शो को छोड़कर सौम्या कुछ नया करने की सोच रही हैं। सौम्या ने कहा, 'वैसे ऐसे समय में एक स्थाई नौकरी और लोकप्रिय शो को छोड़ने का फैसला थोड़ा अटपटा सा लगता है। लेकिन, मुझे लगता है कि सिर्फ नियमित रूप से कमाई करना ही अब ज्यादा उत्साह पैदा नहीं करता है। मुझे अब कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना है जो एक कलाकार के तौर पर मुझमें कुछ वृद्धि करें।'

फीस में कटौती भी बताई जा रही है शो छोड़ने की एक वजह

जानकारी के अनुसार, मेकर्स ने सौम्या सहित अन्य कलाकारों की फीस में कटौती कर दी थी, जिससे एक्ट्रेस खुश नहीं। इसी कारण वह शो छोड़ रही हैं। हालांकि, 'टेली चक्कर' की एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल ही सौम्या टंडन मां बनी हैं और कोरोना वायरस के कारण वो अपने बेबी की सेहत को ध्यान में रखते शूट पर लौटने से कतरा रही हैं।

टॅग्स :सौम्या टंडनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब