BIGG BOSS 17: सलमान खान के शो बिग बॉस-17 का सिस्टम हैंग करने के लिए मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव आने वाले हैं। वह इस सप्ताह बिग बॉस में सलमान खान के साथ वीकेंड के वॉर पर दिखाई देंगे।
खास बात यह है कि वह अकेले घर का सिस्टम हैंग करने के लिए नहीं आ रहे हैं उनके साथ उनकी पुरानी पाटर्नर मनीषा रानी भी होंगी। जिस तरह से बिग बॉस ओटीटी-2 में दोनों की जोड़ी ने मिलकर दर्शकों को खूब मसाला दिया था। इस वीकेंड पर भी दोनों से उम्मीद होगी की अपनी उपस्थिति से दर्शकों को खूब मनोरंजन देंगे।
अपने शो का करेंगे प्रचार
सलमान खान शुक्रवार और शनिवार को वीकेंड का वार लेकर आएंगे। दो दिनों में वह सप्ताह दिन का घरवालों से हिसाब लेंगे। एक एक सदस्य की क्लास भी लगाई जाएगी। इस दौरान मनोरंजन का ओवर डोज लेकर एल्विश यादव और मनीषा रानी की एंट्री होगी। यह दोनों बतौर गेस्ट वीकेंड का वार में हिस्सा लेंगे। दोनों सेलिब्रेटी 'टेम्पटेशन आइलैंड' का प्रमोशन करेंगे। दोनों इन दिनों यहां पर दिखाई दे रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी-2 में दोनों साथ दिखाई दिए थे।
यहां से निकलने के बाद उन्होंने अपने करियर में क्या क्या किया। इस संबंध में सलमान उनसे कुछ सवाल भी पूछते नजर आएंगे। सलमान खान के साथ बातचीत के बाद एल्विश यादव और मनीषा रानी घर के सदस्यों से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह बताएंगे कि कौन सा घरवाला कैसा खेल रहा है। हालांकि, इस दौरान वह कुछ घरवालों की कमियां भी उजागर करेंगे।
एल्विश और मनीषा की दोस्ती दर्शकों को खूब पसंद आई बिग बॉस ओटीटी-2 के सीजन में मनीषा यादव बतौर कंटेस्टेंट के तौर पर आई थी। हालांकि, एल्विश यादव वाइल्ड कार्ड के माध्यम से घर में दाखिल हुए थे। एल्विश के आने के बाद से घर का माहौल बदला। देखते ही देखते बाहर उन्हें लोग ज्यादा पसंद करने लगे। एल्विश ने अपने नाम रिकॉर्ड भी बनाया। वह पहले ऐसे सदस्य बने जो वाइल्ड कार्ड के माध्यम से आने के बाद भी शो को जीत कर गए।