लाइव न्यूज़ :

ट्रोल करने वालों से भिड़ीं पवित्रा पुनिया, एजाज खान से रिश्तों पर दिया करारा जवाब

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 16, 2021 11:46 IST

बिग बॉस 14 फेम पवित्रा पुनिया ने अपने एजाज खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर की गई आलोचना का करारा जवाब दिया है । उन्होंने कहा कि क्या हम ट्विटर पर गाली सुनने के लिए हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देपवित्रा पुनिया ने वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को जवाब दिया हैएजाज खान से रिश्तों पर लोग उठा रहे थे, एक्ट्रेस ने कहा, हम गाली सुनने के लिए नहीं बैठे हैंपवित्रा ने कहा- लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता किस की जिंदगी में क्या चल रहा है

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया अपने और एक्टर एजाज खान के रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है । एक्ट्रेस  बिग बॉस 14 में भी एजाज खान के साथ नजदीकियों के लेकर काफी चर्चा में थीं। पवित्रा वैसे तो हमेशा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो उन्हें उनके और एजाज के रिश्ते को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।    

पवित्रा पुनिया ने ट्रोल का दिया जवाब

पवित्रा ने आलोचनाओं का करार जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने उनके रिलेशनशिप को लेकर ट्रोल कर रहे लोगों को जवाब दिया है। पवित्र कहती हैं , 'मतलब हमारी लाइफ में या किसी की भी लाइफ में क्या चल रहा है। कौन किस तकलीफ से गुजर रहा है? लोगों को क्या परेशानी हो सकती है। मतलब कुछ फर्क ही नहीं पड़ता है यार। बस आओ और गालियां देना शुरू कर दो।'

इस वीडियो के कैप्शन में पवित्रा ने लिखा, 'सच में.. कोई आता है और गालियां देकर निकल लेता है । मतलब क्या है .. हम ट्विटर पर तुम्हारी गालियां सुनने के लिए हैं ?  '

नफरत फैलाना बंद करो- पवित्रा

यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने खुलकर ट्रोल्स का जवाब दिया हो । इससे पहले भी पवित्रा ने अपने और एजाज खान के रिलेशनशिप के बारे में मजाक उड़ाने पर  कहा था, 'प्रिय ट्रोलर्स ...कृपया नफरत फैलाना बंद करो और मेरे और एजाज के रिश्ते पर बात करना बंद कर दें। हम एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और हम आपकी सलाह की जरूरत नहीं है ।'

टॅग्स :बिग बॉसइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब