लाइव न्यूज़ :

निक्की तंबोली ने भाई की पहली पुण्यतिथि पर लिखा भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 4, 2022 18:21 IST

आज यानि 4 मई को निक्की तंबोली के भाई की पहली पुण्यतिथि है. इस मौके पर निक्की ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के साथ के साथ उन्होंने आंखों को नम कर देने वाला मैसेज भी लिखा.

Open in App
ठळक मुद्देनिक्की तंबोली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है. आज यानि 4 मई को निक्की तंबोली के भाई की पहली पुण्यतिथि है.

मुंबई: पिछला साल निक्की तंबोली के लिए काफी भयानक रहा. सल्रसल, निक्की ने साल 2021 में अपने भाई को खो दिया. इस कठिन समय से उभरना एक्ट्रेस के लिए किसी मुश्किल से कम नहीं था. बता दें कि निक्की को अक्सर ही अपने भाई के बारे में बात करते हुए देखा जाता है. एक्ट्रेस उन्हें अपनी हिम्मत बताती हैं. ऐसे में आज यानि 4 मई को निक्की तंबोली के भाई की पहली पुण्यतिथि है. इस मौके पर निक्की ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के साथ के साथ उन्होंने आंखों को नम कर देने वाला मैसेज भी लिखा.

बता दें कि निक्की तंबोली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है. उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "पिछला साल मेरे लिए सबसे लंबा, सबसे कठिन और सबसे दुखद 365 दिन रहे क्योंकि आप मेरे साथ नहीं थे. आफ्टरलाइफ आप पर मेहरबान हो. मुझे आपकी बहुत याद आती है, छोटे भाई! आपको विदा हुए एक वर्ष बीत गया, लेकिन मेरा हृदय अब भी आपके लिए घायल है. एक साल इतना लंबा समय नहीं लगता लेकिन आपके बिना यहां यह एक अनंत काल जैसा महसूस होता है."

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "समय एक मरहम लगाने वाला माना जाता है, लेकिन एक साल के बाद भी यह पहले दिन की तरह ही दर्दनाक होता है, इस दर्द से आगे बढ़ने के लिए मैं कुछ भी करूं, अंदर गहरे में मुझे हमेशा पता चलेगा कि मैं आपको फिर कभी गले नहीं लगा पाउंगी. भाई आपने मुझे मजबूत बनना सिखाया लेकिन खेद है कि मैं आपको निराश कर रही हूं. मैं यह स्वीकार करने के लिए कभी भी मजबूत नहीं हो सकती कि आप अब यहां नहीं हैं. एक परिवार अपने प्रियजनों को खोने से कभी नहीं उभर पाउंगी. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितने समय पहले या प्रिय व्यक्ति कितने साल का था या उनकी मृत्यु कैसे हुई."

एक्ट्रेस निक्की तंबोली आखिरी में लिखती हैं, "परिवार अपनी बची हुई जिंदगी के हर पल इसी दर्द के साथ जीता है. अलविदा प्रिय भाई आप अनन्त विश्राम के पात्र हैं, आपने एक की इतनी परवाह की और सभी को पाकर मैं धन्य हो गया. 4.05.22021"

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीपुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो