लाइव न्यूज़ :

Nach Baliye 9: एक्स बॉयफ्रेंड के साथ काम करने पर बोलीं उर्वशी ढोलकिया, कहा-मुझे नहीं है कोई दिक्कत

By मेघना वर्मा | Updated: July 14, 2019 16:12 IST

एक मीडिया इंटरव्यू में सलमान ने कहा भी था कि इस बार का नच बलिए फुल टू इंटरटेनमेंट होने वाला है।

Open in App

टीवी के सबसे पॉपलुर शो नच बलिए का सीजन 9 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। वहीं सलमान खान  इस शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं इसलिए भी इस रिएलिटी शो की खूब चर्चा हो रही है। रिसेंटली इस शो में हिस्सा लेने वाली उर्वशी ढोलकिया ने कहा है कि उन्हें एक्स के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। 

एचटी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस बार के सीजन में उर्वशी अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ हिस्सा लेने जा रही हैं। वहीं इसको लेकर जब एक्ट्रेस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एक्स के साथ काम करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। बताया जा रहा है कि प्रोमो में उर्वशी के साथ दिखाए गए मास्क मैन उर्वशी के एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा ही हैं मगर मेकर्स ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। 

पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक उर्वशी ने बताया, 'हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं वहां हमें कभी किसी मोड़ पर अपने एक्स को फेस करना ही पड़ेगा। मुझे ऐसा लगता है किसी से भी नफरत करने के लिए ये जिंदगी बहुत छोटी है। अगर हमें दस हजार अपरिचित लोगों के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है तो अपने एक्स के साथ काम करने में क्या प्रॉब्लम है।'

अपने एक्स अनुज के साथ काम करने के अपने अनुभव को बताते हुए उर्वशी ने आगे बताया कि वो आज भी हर समय कुछ नया एक्सपिरिएंस कर रहे हैं हां कभी कुछ इधर-उधर हो जाता है जिंदगी में मगर इसी को हम ग्रो होना और कहते हैं। बताया जा रहा है कि इस नच बलिए में पांच जोड़े ऐसे हैं जो अपने एक्स पार्टनर के साथ हिस्सा ले रहे हैं। 

ये भी बताया जा रहा है कि इस बार का कॉन्सेप्ट सलमान खान ने तय किया है। एक मीडिया इंटरव्यू में सलमान ने कहा भी था कि इस बार का नच बलिए फुल टू इंटरटेनमेंट होने वाला है एक नए कॉन्सेप्ट के साथ इस बार सिर्फ कपल ही नहीं बल्कि एक्स-कपल भी होने वाले हैं।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब