लाइव न्यूज़ :

Lock Upp विजेता बनने के बाद डोंगरी में मुनव्वर फारूकी का ऐसे हुआ स्वागत, सामने आया वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: May 9, 2022 09:29 IST

वायरल वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है, डोंगरी में लॉक अप शो जीतनेवाले मुनव्वर का स्वागत किस तरह से किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉक अप शो जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी अपने घर डोंगरी पहुंच चुके हैंडोंगरी में मुनव्वर का रोड शो निकाला गया मुनव्वर को 20 लाख कैश प्राइज और एक कार इनाम के तौर पर मिली है

डोंगरीः कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया गया रिऐलिटी शो 'लॉक अप' का पहला सीजन जीत लिया है। मुनव्वर ने भी अपने प्रशंसकों से वादा किया था कि ट्रॉफी डोंगरी ही आएगी। इस बीच मुनव्वर का डोंगरी पहुंचने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में उनके प्रशंसकों की खुशी को देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है, डोंगरी में लॉक अप शो जीतनेवाले मुनव्वर का स्वागत किस तरह से किया जा रहा है। मुनव्वर फारूकी की गाड़ी के साथ प्रशंसकों का पूरा काफिला चल रहा है। लोग चिल्ला कर खुशी का इजहार करते दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान प्रशंसकों की मांग पर मुनव्वर अपनी ट्राफी भी बाहर निकालते हैं और उपर कर सबको दिखाते हैं। ट्रॉफी देख लोग खुशी से चिल्लाने लगते हैं। गौरतलब है मुनव्वर को 20 लाख कैश प्राइज और एक कार इनाम के तौर पर मिली है। इसके अलावा, उन्हें इटली का एक वेकेशन ट्रिप भी शो की तरफ से दिया गया है। बता दे कि पायल रोहतगी लॉक अप की फर्स्ट रनर-अप बनी हैं। 

रिऐलिटी शो 'लॉक अप' के विजेता मुनव्वर फारुकी ने शो में अलग विचारधारा रखने वालीं ऐक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ काम करने पर कहा  कि कई लोगों ने उनसे इस बारे में सवाल किया था। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि लोकतांत्रिक देश में रहने की यही खूबसूरती होती है आप अलग-अलग विचारधाराओं से होकर भी...साथ काम कर सकते हैं।"

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी को खतरों के खिलाड़ी में देखा जा सकता है। उन्हें शो के लिए एप्रोच किया गया है। रोहित शेट्टी के इस स्टंट रियलिटी शो में मुनव्वर खतरनाक टास्क और एडवेंचर करते दिखेंगे।

 

टॅग्स :मुनव्वर फारुकीकंगना रनौतटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब