लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 के फिनाले में नहीं पहुंचे ये एक्स कंटेस्टेंट्स, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2020 14:19 IST

असम में हो रही फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की तैयारियों के कारण सिद्धार्थ डे शो में नहीं पहुंच सके थे। हालांकि, सलमान खान ने उनसे वीडियो कॉल के जरिए बात की।

Open in App
ठळक मुद्देकोयना मित्रा और अरहान खान के शो में नहीं होने को लेकर फैंस के मन में कई तरह की बातें चल रही थी। बिग बॉस का घर छोड़ने के बाद कोयना मित्रा ने बिग बॉस के मेकर्स और सलमान खान पर कई तरह के आरोप लगाए थे।

बिग बॉस 13 का सफर शनिवार 15 फरवरी को समाप्त हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला ने इस सीजन का ट्रॉफी अपने नाम किया। फिनाले में टॉप-6 कंटेस्टेंट्स के अलावा सीजन 13 के एक्स कंटेस्टेंट्स भी इस शो में पहुंचे थे। लेकिन इन नामों में 4 नाम ऐसे थे जो ग्रैंड फिनाले की रात शो का हिस्सा नहीं थे। कोयना मित्रा, सिद्धार्थ डे, खेसारी लाल यादव और अरहान खान शो से गायब थे। 

असम में हो रही फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की तैयारियों के कारण सिद्धार्थ डे शो में नहीं पहुंच सके थे। हालांकि, सलमान खान ने उनसे वीडियो कॉल के जरिए बात की। फिल्मफेयर की वजह से वह शो में नहीं पहुंच सके इस बात की जानकारी सभी को मिल गई। लेकिन कोयना मित्रा और अरहान खान के शो में नहीं होने को लेकर फैंस के मन में कई तरह की बातें चल रही थी। 

कोयना मित्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बिग बॉस का घर छोड़ने के बाद उन्होंने बिग बॉस के मेकर्स और सलमान खान पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने शो को लेकर कुछ सवाल भी खड़े किए थे। यही वजह हो सकती है कि सलमान खान ने उन्हें फिनाले की रात शो का हिस्सा बनाना जरूरी नहीं समझा।

वहीं अरहान खान का सफर काफी विवादों से घिरा रहा था। रश्मि देसाई से अपनी शादी-बच्चे की बात उन्होंने छिपाई थी। जिसे सलमान खान ने शो के माध्यम से सभी के सामने ला दिया था। जबकि शो के दौरान रश्मि ने भी अरहान से ब्रेकअप कर लिया था। ऐसे में शो उनका आना टेंशन बढ़ाने का काम कर सकता था। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल के फिनाले में नहीं आने की कोई ठोस वजह अभी तक सामने नहीं आई है। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानखेसारी लाल यादवबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब