लाइव न्यूज़ :

KBC 11: 'छत्रपति शिवाजी महाराज' के अपमान पर अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, कही ये बड़ी बात

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 9, 2019 14:43 IST

अमिताभ बच्चन द्वारा 'कौन बनेगा करोड़पति' में पूछे गए एक सवाल की वजह से केबीसी बायकॉट करने की मांग उठने लगी थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शो के मेकर्स ने लोगों से माफी मांगनी पड़ी थी।

Open in App

टीवी के पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में 'मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज' से जुड़े एक सवाल पर पिछले कुछ दिनों से अमिताभ बच्चन ट्रोल हो रहे थे। सोशल मीडिया पर इस शो की कड़ी निंदा की जा रही थी। इसके बाद 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के मेकर्स ने ट्विटर पर लोगों से माफी मांगी थी। अब अमिताभ बच्चन ने भी लोगों ने माफी मांगी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करके माफी मांगी।

अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा- "मेरी अपमान करने की ऐसी कोई मंशा नहीं थी। अगर भावनाएं आहत हुई हैं तो माफी।"

अमिताभ बच्चन द्वारा 'कौन बनेगा करोड़पति' में पूछे गए एक सवाल की वजह से केबीसी बायकॉट करने की मांग उठने लगी थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शो के मेकर्स ने लोगों से माफी मांगी, साथ ही एक वीडियो भी जारी किया था। ट्विटर पर  #Boycott_KBC_SonyTv ट्रेंड करने लगा। 

इस मामले के पीछे वजह क्या है ये हम आपको बता देते हैं... केबीसी 11 का पिछला एरिसोड 6 नवंबर को टेलिकास्ट हुआ था। इस एपिसोड में हॉट सीट पर बैठीं शाहेदा चंद्रन से अमिताभ बच्चन ने एक सवाल पूछा जो कि इस विवाद की वजह बन गया। अमिताभ बच्चन ने सवाल किया...

इनमें से कौन से शासक मुगल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे?ऑप्शन्स हैं-A. महाराणा प्रताप            B. राणा सांगाC. महाराजा रणजीत सिंह  D. शिवाजी

लोगों ने इस सवाल पर इसलिए विवाद मचा दिया क्योंकि इस सवाल में औरंगजेब को काफी इज्जत दी गई है यानी उनका नाम लिखा है... मुगल सम्राट औरंगजेब, लेकिन सवाल के ऑप्शन में छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम सिर्फ 'शिवाजी' ही लिखा गया है। बस इसी बात का बुरा लोगों को लग गया और विवाद बढ़ गया। लेकिन अब अमिताभ बच्चन और केबीसी शो के मेकर्स ने लोगों से माफी मांग ली है।

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिपटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब